फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jat College II in Men's Athletic

Rohtak News: पुरुष एथलेटिक में जाट कॉलेज द्वितीय

Wed, 13 Nov 2024 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Jat College II in Men's Athletic
13सीटीके37...विजेता खिलाडिय़ों के साथ जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना और महासचिव न
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित इंटर कालेज एथलेटिक मीट में जाट कॉलेज द्वितीय रहा। जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना और महासचिव नवदीप सिंह (मोनू) व प्राचार्या डॉ. शबनम राठी और कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंधु ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

दिमाना ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों की भूमिका विद्यार्थी के समग्र कल्याण के लिए आवश्यक है। खेलकूद में भाग लेने से शारीरिक फिटनेस में सुधार होता है। कोच डॉ. वरुण मलिक ने बताया कि मदवि में आयोजित एथलेटिक मीट में विजय, सुचिन, विनय कादियान, अंजुम, मुस्कान और अंजलि ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में 15 टीमों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और महिलाओं के वर्ग में 12 टीमों की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज की पुरुष एथलेटिक में दूसरा स्थान और महिला वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. सुखबीर सिंधु, डॉ. वरुण मलिक व शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी प्राध्यापक और विजेता खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed