फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jaat demands reservation

‘जो आरक्षण देगा, उसी को वोट देंगे जाट’

Fri, 15 Nov 2013 07:33 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
jaat demands reservation
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि जो भी राजनीतिक पार्टी केंद्र में जाटों को आरक्षण दिलाएगी, जाट उसे ही अपना वोट देंगे। साथ ही चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उसी पार्टी का समर्थन किया जाएगा। यह फैसला हनुमान कॉलोनी स्थित चौपाल में शुक्रवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन



साथ ही अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा ने पिछले दिनों प्रवक्ता दीपक राठी द्वारा जारी किए बयान पर खंडन किया है। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस व्यक्ति ने ब्यान जारी किया था वह प्रवक्ता के पद पर नहीं है और न ही सभा का सदस्य है। जाटों को आरक्षण की सख्त जरूरत है और हर हाल में आरक्षण हासिल किया जाएगा। भले ही उनकी जान ही क्यों न चली जाए।
विज्ञापन



हनुमान कॉलोनी स्थित चौपाल में शुक्रवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मपाल हुड्डा ने की। बैठक में केंद्र में जाटों को आरक्षण देने की आगामी रणनीति और रूपरेखा बनाने पर विचार-विमर्श किया गया और तय किया गया कि चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में उसी पार्टी का समर्थन किया जाएगा जो जाट आरक्षण की मांग का समर्थन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



धर्मपाल हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग एवं मंत्रियों के समूह की बैठकों में जाटों को आरक्षण देने के लिए विचार-विमर्श जारी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले पांच साल से किए जा रहे संघर्ष का परिणाम शीघ्र ही मिलने वाला है। सर्व खाप पंचायत के संयोजक जसबीर मलिक ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान का जाट आरक्षण मुद्दे पर एकजुट है और भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। जाट आरक्षण की लड़ाई अपने अंतिम पड़ाव पर है। जाट हर हालत में आरक्षण लेकर रहेगा।


अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवनजीत बनवाला ने कहा कि पिछले दिनों सभा का नाम लेकर गलत बयान जारी कर जाट समाज को गुमराह किया गया है। जिस व्यक्ति ने खुद को सभा का प्रवक्ता बताया है वह सभा का सदस्य तक नहीं है और उसके खिलाफ सभा सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि जाट समाज आरक्षण की लड़ाई लड़ रहा है और वह आरक्षण हासिल करके रहेगा।



बैठक में प्रदेश प्रवक्ता वेदपाल हुड्डा, कैप्टन चांद राम फौगाट, रामबीर नांदल, शमशेर नेहरा, रणबीर मलिक, महावीर कुंडू, बलवंत चमारिया, ब्रह्मदेव हुड्डा, जगवीर हुड्डा, प्रताप सिंह, बिजेन्द्र मलिक, उदयभान मलिक, महावीर शास्त्री, हरेन्द्र सांघी, लखपत, जागेराम प्रधान, बलमत नंबरदार, रामफूल, सूरत सिंह, अजीत हुड्डा, ईश्वर हुड्डा, जयवीर नांदल, सुधीर हुड्डा, सूरजमल और राज सिंह धामड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed