फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jaat andolan in rohtak, riots rohtak, delegates Khap will coming in Goodwill conference

खाप प्रतिनिधि भी आएंगे सद्भावना सम्मेलन में

Mon, 28 Mar 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Mon, 28 Mar 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में उपद्रव से बिगड़े सामाजिक सौहार्द को दोबारा से स्थापित करने के लिए सद्भावना सम्मेलन होगा। सामाजिक समरसता मंच हरियाणा की ओर से नई अनाज मंडी में 3 अप्रैल को होने जा रहे सम्मेलन में किसी भी राजनीतिज्ञ को बोलने नहीं दिया जाएगा। साथ ही, 35 बिरादरी के नारों का विरोध किया जाएगा। यह बात जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं मंच के संरक्षक स्वामी परम चैतन्य ने कही। वे शनिवार को सिविल रोड स्थित एक निजी होटल में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के लिए पूरे प्रदेश के खाप प्रतिनिधियों, सरपंचों और नगर निगम के पार्षदों को भी निमंत्रण भेजा गया है। अध्यक्षता गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज करेंगे, जो 31 मार्च को रोहतक में आएंगे। इसी दिन भूमि पूजन के साथ सम्मेलन के लिए तैयारियां शुरू हो जाएंगी। म्हारा हरियाणा, सबका हरियाणा थीम को आगे लेकर बढ़ रहे सम्मेलन में करीब 200 संत और खेल और बॉलीवुड की 150 हस्तियां आएंगी। इसमें जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद, राधा स्वामी दिनोद वाले हुजूर कंवर सिंह, संत जैन मुनि तरुण सागर, योग गुरु स्वामी रामदेव और शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज भी पहुंचेंगे। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और हिमाचल के राज्यपाल डॉ. देवव्रत भी आएंगे। इस अवसर पर महंत कपिल पुरी, महंत कर्णपुरी, सुभाष आहुजा, विजय कायत और मंजुल पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed