{"_id":"6675cb1e2b2ff4c7cb0684f6","slug":"iti-admission-date-extended-online-applications-will-be-till-25th-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-111270-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आईटीआई में दाखिले की तारीख बढ़ी, 25 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आईटीआई में दाखिले की तारीख बढ़ी, 25 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
Sat, 22 Jun 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
21jjrp10 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुढ़ा, झज्जर ।संवाद
झज्जर। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले की तिथि बढ़ाकर 25 जून कर दी है। पहले चरण के लिए आवेदन 21 जून तक लिए गए और अब दूसरे चरण के तहत आवेदन 22 से 25 जून तक लिए जाएंगे। इसके अलावा निदेशालय ने काउंसलिंग के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया है।
निदेशालय की तरफ से पहले राउंड की मेरिट कम सीट अलाटमेंट की पहली काउंसलिंग 28 जून को की जाएगी। 28 जून से दो जुलाई तक कागजातों के फिजिकल सत्यापन का काम किया जाएगा। इसके बाद जिन विद्यार्थियों का फीस सत्यापन के लिए लिंक ओपन हो जाएगा, उनकी फीस 28 जून से तीन जुलाई तक भरवाई जाएगी। दूसरे राउंड में चार जुलाई को खाली सीटों का ब्यौरा जारी किया जाएगा। 9 जुलाई को दूसरी काउंसलिंग की मेरिट कम सीट अलाटमेंट की जाएगी। इसके बाद 14 जुलाई को खाली सीटें डिस्प्ले की जाएंगी। इसके बाद 24 जुलाई को चौथा राउंड शुरू होगा। इसके तहत सीटें दिखाई जाएंगी। 30 जुलाई को मेरिट कम सीट अलाटमेंट सूची जारी की जाएगी। 30 जुलाई से पांच अगस्त तक कागजातों की फिजिकल वेरिफिकेशन होगी और 30 जुलाई से 6 अगस्त तक फीस जमा की जाएगी।
नहीं मिलेगा अवकाश
निदेशालय ने दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि दाखिला समाप्ति तक किसी भी प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, वर्ग अनुदेशक, कार्यालय अधीक्षक को अवकाश पर जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी विशेष परिस्थितियों में अवकाश लेना भी पड़ता है तो पहले वैकल्पिक व्यवस्था करने के बद इसका अनुमोदन निदेशक से कराया जाएगा। सभी दस्तावेज ठीक पाए जाने उपरांत ही संस्थान की ओर से दाखिला पोर्टल पर वेरीफाई कर प्रार्थी को फीस ऑनलाइन जमा करवाने का लिंक दिया जाएगा। निर्धारित अवधि में फीस ऑनलाइन जमा करवाने उपरांत ही प्रार्थी की सीट कन्फर्म होगी।
विज्ञापन
बनाई जाएगी दाखिला कमेटी
संस्थान स्तर पर दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच-पड़ताल का कार्य समयबद्ध किया जाएगा, जो एक निश्चित समय अवधि में पूर्ण किया जाएगा। प्रत्येक 100-150 स्वीकृत सीटों पर एक दाखिला कमेटी बनाई जाएगी। यह प्रधानाचार्य की देखरेख में कार्य करेंगी तथा प्रत्येक कमेटी में कम-से-कम तीन सदस्य होंगे।
काउंसलिंग में भाग नहीं लेने पर अगली काउंसलिंग के लिए देना होगा जुर्माना
सीट आवंटित होने उपरांत यदि छात्र/छात्रा ने दाखिला नहीं लिया तो उसे आगामी दाखिला काउंसलिंग प्रकिया में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा। यदि वह आगामी काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं तो छात्र को 500 रुपये व छात्रा को 250 रुपये जुर्माना राशि ऑनलाइन भरनी होगी।