फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It is auspicious to take blessings of elders on Makar Sankranti

Rohtak News: मकर संक्रांति पर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ

Sun, 14 Jan 2024 12:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:44 PM IST
विज्ञापन
It is auspicious to take blessings of elders on Makar Sankranti
बाल कृष्ण शर्मा।
रोहतक। मकर और कर्क राशि में सूर्य के उत्तरायण होने के दिन पर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत भी होती है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार से नए वर्ष की शुरुआत होती है।
विज्ञापन

पौराणिक कथा के अनुसार मकर संक्रांति का महाभारत के साथ भी संबंध बताया गया है। राजा शांतुनु और देवी गंगा के पुत्र भीष्म पितामह थे, जिन्होंने महर्षि परशुराम से शास्त्र विद्या प्राप्त की। भीष्म पितामह अपने अंतिम समय में 58 दिनों तक बाणों की शैया पर रहे। मगर शरीर नहीं त्यागा क्योंकि उनकी इच्छा थी जिस दिन सूर्य उत्तरायण होगा, उसी दिन वह अपना शरीर त्याग करेंगे और ऐसा ही हुआ था।
विज्ञापन



रविवार रात 2 बजे से पुण्यकाल की शुरुआत होगी। अगले दिन 15 जनवरी को सुबह 9 बजे तक किया हुआ पवित्र स्नान शुभ काल में माना जाएगा। इस दिन घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंडित बाल कृष्ण शर्मा, विश्व नाथ मंदिर, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी।

त्योहार संस्कृति से जुड़े रहने के लिए मनाए जाते हैं। इस दिन घर के बुजुर्गोंका आशीर्वाद लेते हुए भेंट में कपड़े दिए जाते हैं। आधुनिक समय में त्योहार ही हैं, जो हमें अपनी परंपरा से जोड़े हुए हैं।

- नीरज देवी।

सुबह पुण्यकाल में स्नान करना घर के बुजुर्ग शुभ बताते हैं। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति से नए वर्ष की शुरुआत मानी जाती है। घर पर चावल व चने की दाल की खिचड़ी बनाई जाती है और सूर्य को भोग लगाया जाता है।
- कोमल भुटन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed