{"_id":"69027e837eb6d091ad035b76","slug":"international-boxer-amit-will-wear-a-special-sherwani-ordered-from-the-uk-for-his-wedding-rohtak-news-c-17-roh1020-752909-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित शादी में पहनेंगे यूके से मंगवाई विशेष शेरवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित शादी में पहनेंगे यूके से मंगवाई विशेष शेरवानी
विज्ञापन
12...अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल के पिता विजेंद्र पंघाल।
- फोटो : संवाद
विकास सैनी
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल शादी में यूके से मंगवाई विशेष शेरवानी पहनेंगे। शादी में शामिल होने के लिए यूके से आ रहे उनके भाई वरुण शेरवानी व इससे मैच करती जूती लेकर आ रहे हैं। अमित 2 नवंबर को जींद के पहलवा गांव में अंशुल के घर बरात लेकर जाएंगे।
जिले के मायना गांव में अमित की शादी को लेकर घर में मेहमानों का आगमन शुरू हो गया है। हल्दी रस्म के साथ ही बान, बनवारा व संगीत कार्यक्रम चल रहे हैं। घर पर देर रात तक नाच-गाना भी जारी है। पिता विजेंद्र पंघाल व मां उषा देवी ने बेटे की शादी को लेकर अपनी खुशी साझा की।
अमित ने बताया कि शादी को लेकर घर का हर शख्स उत्साहित है। खरीदारी व अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के रुपया चौक स्थित बैंक्वेट हॉल में 4 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन के लिए फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ओलंपियन एथलीट नीरज चोपड़ा, अपनी यूनिट के सैन्य अधिकारी, बॉक्सिंग फेडरेशन व साथी खिलाड़ियों को शादी का निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
बरात में परिवार के सदस्य, गांव के लोग व करीबी रिश्तेदार ही जाएंगे।
पापा की लकी फॉर्च्यूनर में घर लाएंगे दुल्हन : अमित पंघाल ने बताया कि बरात पापा की लकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में जाएगी। इसी में दुल्हन घर लाएंगे। इसे शादी वाले दिन फूलों से जाया जाएगा। बरात के लिए मिनी बस व अन्य वाहन बुक किए गए हैं।
दोस्ती अब रिश्तेदारी में बदल रही : विजेंद्र पंघाल ने बताया कि अंशुल के पिता कुलदीप सिंह श्योकंद मेरे पुराने दोस्त हैं। हमारी पुरानी जान-पहचान अब रिश्तेदारी में बदल रही है। हमने मिलकर बच्चों को एक-दूसरे के लिए पसंद किया है। अमित और अंशुल की अरेंज मैरिज होगी।

12...अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल के पिता विजेंद्र पंघाल। - फोटो : संवाद