{"_id":"56f173f34f1c1b1e6af14d24","slug":"inter-university-hockey-championships-punjabi-university-and-jiwaji-summit-match-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंजाबी और जीवाजी यूनिवर्सिटी में खिताबी भिड़ंत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी और जीवाजी यूनिवर्सिटी में खिताबी भिड़ंत आज
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Wed, 23 Mar 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
हॉकी चैंपियनशिप।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला हाकी चैंपियनशिप में बुधवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। सेमी फाइनल मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने रांची यूनिवर्सिटी को 1-0 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में मंगलौर यूनिवर्सिटी को जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा। अब बुधवार को दोपहर 12 बजे विजेता ट्रॉफी को लेकर टक्कर होगी।
प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले मंगलवार को राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए। पहला मैच रांची यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच हुआ। इसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम ने एक गोल किया वहीं, रांची की पूरी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इस तरह रांची यूनिवर्सिटी 1-0 से हारकर चैंपियनशिप से बाहर हो गई। दूसरा मैच जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर और मंगलौर यूनिवर्सिटी के बीच हुआ। इसमें जीवाजी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों के आगे मंगलौर की टीम बेबस नजर आई। जीवाजी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने तीन गोल दागे तो प्रतिद्वंद्वी टीम एक ही गोल कर सकी।
तीसरे स्थान के लिए मैच आज
चैंपियनशिप में तीसरे स्थान के लिए बुधवार को मुकाबला होगा। यह मैच सुबह 10 बजे रांची यूनिवर्सिटी और मंगलौर यूनिवर्सिटी के बीच खेला जाएगा। चैंपियनशिप के पुरस्कार समारोह में मुख्यातिथि गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. टंकेश्वर कुमार होंगे तो विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी और भारतीय हॉकी महिला टीम की कप्तान प्रीतम कौर होंगी।