फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   INSO protests over stalled scholarships

Rohtak News: रुकी हुई छात्रवृत्ति को लेकर इनसो ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Feb 2026 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
INSO protests over stalled scholarships
19जेएनडी06: ओएसडी विजय कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए इनसो सदस्य। स्रोत संगठन
जींद। इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने वीरवार को रुकी हुई छात्रवृत्ति को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन सीआरएसयू के कुलपति रामपाल सिंह सैनी के ओएसडी विजय कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

इनसो ने मुख्य रूप से एसटी वर्ग और अन्य श्रेणियों के विद्यार्थियों की महीनों से रुकी हुई छात्रवृत्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। अध्यक्ष आतिश ने बताया कि हरियाणा के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र शिक्षा के लिए पूरी तरह से यूजीसी की छात्रवृत्ति पर निर्भर हैं। तकनीकी खामियों और प्रशासनिक देरी के कारण छात्रों को फीस भरने और शैक्षणिक खर्च वहन करने में भारी आर्थिक व मानसिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जेआरएफ, एसआरएफ और अन्य छात्रवृत्तियां एक निश्चित समय सीमा के भीतर जारी की जाएं। वेरिफिकेशन प्रक्रिया को तेज करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं। स्कॉलरशिप संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय में विशेष समस्या समाधान सेल स्थापित हो। संगठन ने कहा कि यदि जल्द ही छात्रवृत्ति की प्रक्रिया में सुधार नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति के ओएसडी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि प्रशासन इस विषय में त्वरित और आवश्यक कदम उठाएगा। इस अवसर पर अंकित सिहाग, अजय मलिक, रमन रेड्डू, शुभम और राहुल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed