फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   inso members arrest

सीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे इनसो कार्यकर्ता काबू

Thu, 26 Dec 2013 11:10 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
inso members arrest
एचसीएस भर्ती में धांधली के आरोप लगाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर
विज्ञापन
रहे इनसो के सदस्यों को वीरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


इनसो सदस्य चौ. रणबीर सिंह शताब्दी स्मारक व्याख्यान में आ रहे उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी के सामने सीएम को काले झंडे दिखाना चाहते थे। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शाम को छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि हाल ही में हुई एचसीएस भर्ती में केवल अपने चहेते और कांग्रेसी नेताओं के रिश्तेदारों को भर्ती किया है।

इनसो के सदस्य वीरवार को दोपहर बाद दो बजे लॉ हॉस्टल के बाहर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टैगोर ऑडिटोरियम के वीआईपी गेट के सामने पहुंचे। इनसो के जिला प्रधान प्रदीप देशवाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने पिता रणबीर सिंह हुड्डा की याद में किए गए कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के करोड़ों रुपये का नुकसान करा दिया। इनसो के पास इसके पुख्ता प्रमाण हैं और जल्दी ही मदवि के कुलपति से इस तरह के कार्यक्रमों पर किए गए खर्चों का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री एचसीएस भर्ती घोटाले की हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच के आदेश नहीं देते तब तक इनसो संघर्ष जारी रखेगी।


इनसो द्वारा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की चेतावनी के बाद एमडीयू परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही इनसो के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अर्बन एस्टेट थाने ले आई। गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों में रवि रेढू, रामबीर बडाला, सुमित फौगाट, लव शर्मा, अजय नांदल, दिनेश सहरावत, नवनीत राठी, रजनीश सुंदरपुरिया, विकास राठी, सुभाष गौलागढ़, गौरव कन्हेली, मनोज, अमित नांदल, नीरज, दीपक, भीष्म दहिया, संजय गायत्री, विकास दहिया, रोशन, बोबी, चिंटू शर्मा और दीपक रभड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। बाद में इनसो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछने अर्बन स्टेट थाना में इनेलो जिला प्रधान सतीश नांदल, युवा प्रधान बलराम मकड़ौली, जितेंद्र बल्हारा, निगम पार्षद बलराज उर्फ बल्लू और युवा प्रभारी कुलदीप नारा आदि गए व पुलिस प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ रोष प्रकट किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed