फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   INSO demonstrated to increase seats in colleges by 20%

कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के लिए इनसो ने किया प्रदर्शन

Wed, 06 Oct 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
INSO demonstrated to increase seats in colleges by 20%
अपनी मांगों को लेकर एमडीयू में प्रदर्शन करते विद्यार्थी। संवाद
छात्र संगठन इनसो ने कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया। पंडित नेकीराम शर्मा और जाट कॉलेज के छात्रों ने एमडीयू के कुलपति आवास तक नारेबाजी करते हुए मार्च किया। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने उन्हें मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया, तब प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन

इनसो के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मलिक की अगुवाई में नेकीराम शर्मा और जाट कॉलेज के छात्र सुबह 10 बजे जाट कॉलेज में इकट्ठे हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए एमडीयू के कुलपति आवास तक गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। मलिक ने बताया कि सोमवार को जारी हुई मेरिट लिस्ट के बाद बड़ी संख्या में छात्र दाखिलों से वंचित रह गए हैं, इससे काफी रोष है। उन्हें सोमवार रात से लगातार छात्रों के फोन आ रहे थे। वह लंबे समय से उच्चतर शिक्षा विभाग से मांग कर रहे हैं कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जाएं। ताकि हर विद्यार्थी का दाखिला सुनिश्चित हो। इसलिए बड़ी संख्या में नेकीराम शर्मा कॉलेज के छात्र सुबह 9 बजे ही जाट कॉलेज पहुंच गए थे। वहां से दोनों कॉलेजों के छात्रों ने वीसी आवास पहुंच कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द 20 प्रतिशत सीटें नहीं बढ़ीं तो वे राज्यस्तरीय आंदोलन छेड़ेंगे। मलिक ने बताया कि उन्होंने छात्रों के आग्रह पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से फोन पर बात कर उन्हें पूरा मामला बताया।
विज्ञापन

पोर्टल में दिक्कत, आज स्पष्ट होंगी सीटें
उच्च शिक्षा निदेशालय के पोर्टल में मंगलवार को फिर काफी दिक्कतें आईं, विद्यार्थी देर शाम तक फीस भरने को लेकर परेशान रहे। पंडित नेकीराम शर्मा और जाट कॉलेज में सोमवार को दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग के बाद मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। विद्यार्थियों को मंगलवार तक फीस जमा करने का मौका दिया गया था। लेकिन पोर्टल में काफी समस्याएं आईं। जाट कॉलेज के नोडल अधिकारी (एडमिशन) विवेक दांगी ने कहा कि पोर्टल में समस्या आने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी फीस नहीं जमा कर सके। इस कारण शेष सीटों पर स्थिति सुबह स्पष्ट होगी। उधर, वैश्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में बीए की सभी सीटें भर चुकी हैं। सिर्फ एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीटें बची हैं। अगर कोई बच्चा अपना एडमिशन रद्द करवाएगा, तभी नए विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू ने घोषित किया परिणाम
एमडीयू ने जुलाई 2021 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि इनमें बी वोकेशनल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के दूसरे, चौथे व पांचवें सेमेस्टर, दर्शनाचार्य-साहित्याचार्य-शास्त्री गुरुकुल स्कीम-शास्त्री एमडीयू स्कीम-व्याकरणाचार्य के प्रथम व दूसरे वर्ष की फुल व री-अपीयर, बीटेक सीबीसीएस स्कीम के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर तथा छठे सेमेस्टर की फुल, बीपीएड दूसरे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर की परीक्षाएं शामिल हैं। परीक्षा परिणाम एमडीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed