{"_id":"68dd969d2aacc27cc704ff19","slug":"injuries-were-found-on-raunaks-face-and-rishabhs-neck-rohtak-news-c-17-roh1020-737454-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रौनक के मुंह और ऋषभ के गले पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रौनक के मुंह और ऋषभ के गले पर मिले चोट के निशान
Thu, 02 Oct 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
32 गांव किलोई में मंगलवार को दो किशोरों के शव मिलने के बाद बुधवार को पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। गांव किलोई से सोमवार शाम धामड़ स्थित निजी शीतल स्कूल में बास्केटबॉल खेलने गए चचेरे भाई रौनक (13) व ऋषभ (15) के मंगलवार को भालाैठ सब ब्रांच में शव मिले थे। परिजनों ने गांव के की एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया था। बुधवार को दाेनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें रौनक के मुंह पर खून के निशान और ऋषभ के गले पर चोट का एक निशान मिला है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने रौनक के पिता सुमित की शिकायत पर कुछ संदिग्धों को हिरासत ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
किलोई निवासी सुमित ने सदर थाना पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे उसका बेटा रौनक व भतीजा ऋषभ गांव के ही 20 वर्षीय युवक के साथ धामड़ स्थित शीतल स्कूल में बास्केटबॉल खेलने गए थे। देर रात तक नहीं लाैटे तो दोनों की पूरी रात तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। मंगलवार को थाने में पहुंचकर शिकायत दी थी। पुलिस ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश की तो मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे ऋषभ व शाम 4 बजे रौनक का शव भालौठ ब्रांच नहर में मिले थे।
विज्ञापन
दादा सतबीर बोले-साथ ले जाने वाले ने ही जहर देकर की हत्या
दादा सतबीर का कहना है कि खेलने के बहाने साथ ले जाने वाले युवक ने साथियों संग मिलकर बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मारा है। इसके बाद नहर में शव फेंक दिए। नहर में तीन फीट पानी में दोनों बच्चे कैसे डूब सकते हैं।
बुधवार दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही दोनों के शव गांव में पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। इसके बाद 1:30 बजे गांव के श्मशान में एक साथ दोनों भाइयों की चिताएं जलीं। इस दाैरान यहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
-- -- -- -- -- --
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है।
- गुलाब सिंह, डीएसपी शहर