फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Initiative to make corporation and municipal area cattle free, district level committee formed for monitoring

Rohtak News: निगम और नपा क्षेत्र को कैटल फ्री बनाने की पहल, निगरानी के लिए जिलास्तरीय समिति बनाई

Wed, 11 Jun 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 11 Jun 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Initiative to make corporation and municipal area cattle free, district level committee formed for monitoring
रोहतक। लघु सचिवालय स्थित सभागार में नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्र को बेसहारा पशु मुक्त (कैटल फ्री) करने के लिए जिलास्तरीय निगरानी समिति का गठन किया गया। समिति के गठन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

समिति में नगर निगम आयुक्त को सह-अध्यक्ष व पशुपालन विभाग के उप निदेशक को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्यों में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, पंचायतीराज विभाग के कार्यकारी अभियंता, महम, सांपला व कलानौर नगर पालिकाओं के सचिव, जिला की पंजीकृत गोशालाओं के प्रमुख संचालन तथा लावारिश पीड़ित पशु संघ के प्रभारी जगदीश मलिक शामिल हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले के नागरिकों का आह्वान किया कि वे शहरी क्षेत्रों को कैटल फ्री बनाने के अभियान में सहयोग करें और अपने पालतू पशुओं को आवारा न छोड़ें। उन्होंने कहा कि नगर निगम व जिला की सभी नगर पालिकाओं में संबंधित अधिकारियों की ओर से विशेष अभियान चलाकर शहरी क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं को चिह्नित कर टैगिंग सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पशु पालन विभाग के उप निदेशक की ओर से संबंधित गोशालाओं से तालमेल किया जाएगा व नगर निगम व नगर पालिकाओं की ओर से बारिश का मौसम शुरू होने से पहले बेसहारा पशुओं को पकड़कर पास की गोशाला में छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed