फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Income tax raid in UPS company

यूपीएस कंपनी में इनकम टैक्स का छापा

Wed, 22 Jan 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Income tax raid in UPS company
खरावड स्थित यूपीएस क कंपनी में आयकर विभाग का छापा
खरावड़ स्थित नट बोल्ट बनाने वाली यूपीएस कंपनी में बुधवार करीब साढ़े 11 बजे दिल्ली आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। 60 सदस्यीय टीम 12 घंटे से रिकॉर्ड खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने 100 से अधिक लैपटॉप, 200 मोबाइल को कब्जे में लेकर करीब 300 कर्मचारियों से पूछताछ की है। आयकर विभाग के अधिकारियों की ओर से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि ढाई साल पहले कंपनी के 17 करोड़ 63 लाख रुपये की चोरी कैसे हुई।
विज्ञापन

खरावड़ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में यूपीएस कंपनी है। जिसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली में है। उसका आयकर टैक्स दिल्ली में जमा किया जाता है। कंपनी से जुड़े लोगों की ओर चोरी की गई है। इसमें बैंक की भी मिलीभगत का आरोप है। अब तक चली जांच में कोई नतीजा नहीं निकला। 17.63 करोड़ रुपये की चोरी को 2017 - 2018 की रिटर्न में दिखाया गया। इसके बाद दिल्ली से आयकर विभाग की टीम सहायक आयुक्त के नेतृत्व में बुधवार को फै क्टरी में पहुंची। टीम में 60 सदस्य शामिल हैं। टीम ने सबसे पहले करीब 300 कर्मचारियों के लैपटॉप, मोबाइल जब्त कर लिए, फिर रिकॉर्ड खंगाला शुरू किया। खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग की टीम जांच कर रही थी। वहीं पूछताछ के बाद महिला कर्मचारियों को करीब आठ बजे घर जाने दिया। टीम के वीरवार को भी यहीं रहने की संभावना है।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ढाई साल पहले हुई 17.63 करोड़ की चोरी का पता लगा रही है। उनकी ओर से अब तक कोई टैक्स चोरी नहीं की गई है। समय पर टैक्स जमा किया जाता है। यदि टैक्स जमा करने में देरी होती है तो उसे भी नियमानुसार जमा किया जाता है। हम उनकी जांच में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश जैन, यूपीएस कंपनी।
यूपीएस कंपनी में दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। क्योंकि कंपनी का टैक्स दिल्ली में जमा होता है। इस जांच के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
- लवलीन कौर, उपायुक्त, आयकर विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed