फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inauguration of 69th crushing season in Bhali Anandpur Cooperative Sugar Mill

Rohtak News: भाली आनंदपुर सहकारी चीनी मिल में 69वें पेराई सत्र का शुभारंभ

Wed, 18 Dec 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 18 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of 69th crushing season in Bhali Anandpur Cooperative Sugar Mill
सहकारी चीनी मिल का शुभारंभ करते हरियाणा शुगरफेड के अध्यक्ष धर्मबीर डागर। संवाद
सहकारी चीनी मिल भाली आनंदपुर में मंगलवार को 69वां पेराई सत्र शुरू हुआ। हरियाणा शुगरफेड के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह डागर ने विधिवत रूप से बॉयलर का बटन दबाकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मिल प्रबंधक मेजर गायत्री अहलावत व अन्य अतिथियों के साथ चेन में गन्ना डाला। इससे पूर्व हवन में पूर्ण आहुति डाली। मुख्यातिथि सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़कर किसानों व मिल कर्मचारियों को संबोधित किया। भाली आनंदपुर शुगर मिल से 5 जिलों के 251 गांवों के करीब 5 हजार से ज्यादा किसान जुड़े हैं। इसमें रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी व रेवाड़ी जिला शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गन्ना किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसानों को गन्ना फसल का भुगतान एक सप्ताह में करना सुनिश्चित किया जाएगा।सरकार किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव दे रही है। किसी किसान की राशि बकाया नहीं है। सरकार प्रदेश में 24 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में सिंचाई सुविधा को बढ़ाया है। इस मौके पर शुगरफेड प्रतिनिधि डॉ. रोशन लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, रमेश भाटिया, रेनू डाबला, राजकमल सहगल, राजबीर आर्य, राजकुमार सुनारिया, विपिन गोयल, सुनील कत्याल, रमेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना किसानों को सरकार नहीं होने देगी कोई भी परेशानी : धर्मबीर डागर
हरियाणा शुगरफेड के चेयरमैन एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि धर्मबीर डागर ने कहा कि सरकार किसानों को मिल में कोई परेशानी नहीं आने देगी। किसानों को ज्यादा गन्ना उत्पादक उन्नत किस्म विकसित करने पर कार्य चल रहा है। मिल प्रबंध निदेशक मेजर गायत्री अहलावत ने मुख्यातिथि डॉ. अरविंद शर्मा, विशिष्ट अतिथि हरियाणा शुगरफेड के अध्यक्ष धर्मबीर डागर को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

ये किसान हुए सम्मानित
चीनी मिल प्रशासन ने किसानों को सम्मानित किया। मिल में सबसे पहले बैलगाड़ी से गन्ना लाने वाले भाली गांव के किसान मनदीप, ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लाने वाले किसान मोखरा रोज निवासी मनजीत, संजय, डीघल निवासी जसबीर व भाली निवासी रमल, महराणा सेंटर से गन्ना लेकर आए ट्रक चालक बलजीत, दुजाना सेंटर से गन्ना लेकर पहुंचे चालक मनोज को सम्मानित किया गया।

पिछले साल उन गांव के रोहताश लाए थे 17875 क्विंटल गन्ना, सम्मानित किया
गत पेराई सत्र में सबसे ज्यादा गन्ना सप्लाई करने वाले किसान उन निवासी रोहताश (17875 क्विंटल), राकेश (14859 क्विंटल), जिंदराण आंवल निवासी संत बाबा ईश्वर शाह (14591 क्विंटल), उन निवासी सुधीर (14049 क्विंटल) को सम्मानित किया गया। नई विधि से गन्ने की किस्में उगाने वाले प्रगतिशील किसान कलानौर निवासी शमशेर, गुढ़ान निवासी राजेश, महराणा निवासी गंगा स्वरूप व सबसे बुजुर्ग पूर्व निदेशक चौ. नाथूराम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed