फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the men's category, Sonipat was the boxing champion with 24 points, followed by Rohtak with 22 points.

Rohtak News: पुरुष वर्ग में सोनीपत 24 अंकों के साथ बॉक्सिंग चैंपियन, रोहतक 22 अंकों के साथ रनरअप रहा

Sun, 22 Mar 2026 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 22 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
In the men's category, Sonipat was the boxing champion with 24 points, followed by Rohtak with 22 points.
23-रोहतक के महम बॉक्सिंग क्लब में आयोजित चौथी यूथ पुरुष व महिला हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से महम बॉक्सिंग क्लब में आयोजित चौथी यूथ पुरुष व महिला स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल मुकाबले हुए। स्पर्धा के पुरुष वर्ग में 24 अंकों के साथ सोनीपत चैंपियन बना। रोहतक 22 अंकों के साथ रनरअप रहा। महिला वर्ग में 25 अंकों के साथ गुरुग्राम चैंपियन व साई एच 18 अंकों के साथ रनरअप रहा।
संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने कहा कि हरियाणा की धरती मुक्केबाजी की नर्सरी है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिस तकनीक और दमखम का प्रदर्शन किया है, वह दर्शाता है कि हमारे युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हरियाणा बॉक्सिंग संघ खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं, उच्च स्तरीय कोचिंग और सही मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

महिला वर्ग : महिलाओं के 45-48 किलोग्राम भार वर्ग में साई एच की गुंजन ने स्वर्ण पदक, हिसार की जिया ने रजत पदक और जींद की सिमरन व कैथल की निष्ठा तंवर ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

48-51 किलोग्राम में गुरुग्राम की कशिश मलिक ने स्वर्ण पदक, सोनीपत की रिद्धिमा ने रजत पदक, और पंचकूला की ज्योति व रोहतक की सिमरन ने कांस्य पदक जीते। 51-54 किलोग्राम में कैथल की जन्नत ने स्वर्ण पदक, कुरुक्षेत्र की महक ने रजत पदक, और जींद की ज्योति व हिसार की हिमानी पंवार ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
60-65 किलोग्राम में गुरुग्राम की वंशिका ने स्वर्ण पदक, रेवाड़ी की इवा यादव ने रजत पदक, और करनाल की निकिता डांगी व यमुनानगर की यशिका ने कांस्य पदक जीते। 65-70 किलोग्राम में सोनीपत की हंशिका ने स्वर्ण पदक, रेवाड़ी की पलचिन ने रजत पदक और झज्जर की तेजस्वी व फरीदाबाद की मंशा ने कांस्य पदक जीते।

70-75 किलोग्राम में चरखी दादरी की अंशिका ने स्वर्ण पदक, साईं एच की सानिया ने रजत पदक और गुरुग्राम की कोमल व भिवानी की रुचि ने कांस्य पदक जीते।
75-80 किलोग्राम में साईं एच की मेघा ने स्वर्ण पदक, झज्जर की शगुन ने रजत पदक और हिसार की मुस्कान व भिवानी की भावना ने कांस्य पदक जीते। 80 से ज्यादा किलोग्राम में झज्जर की खनक ने स्वर्ण पदक, कैथल की अंतिम ने रजत पदक और जींद की सकीना ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed