फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the fourth day of the Jat reservation movement Jasia

हक ल्यांगै पर भाईचारे सै

Thu, 09 Jun 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 09 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
In the fourth day of the Jat reservation movement Jasia
आरक्षण को लेकर हरियाणा में जाटों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : file photo
जसिया गांव में चल रहे धरने में जाट समाज के लोगों ने आरक्षण को अपना हक बताया। मंच से उठी सामूहिक आवाज में यही गूंजा कि हक ल्यांगे पण भाईचारे से। धरनास्थल पर पूरे दिन आरक्षण से अधिक भाईचारे को बनाए रखने पर बल दिया गया। आंदोलन की कमान बुजुर्गों के हाथों में होने के चलते किसी को भी गलत टिप्पणी नहीं करने दी गई। वीरवार से धरना स्थल पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा, जिसमें पहले दिन 11 लोग बैठेंगे। इसके बाद भी यदि कोई निर्णय नहीं लिया गया तो भूख हड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन


रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित जसिया गांव में चल रहा जाट समाज का धरना बुधवार को पूरे दिन शांतिपूर्ण रहा। हालांकि, पुलिस और आरपीएफ के जवान पूरे दिन स्थिति पर नजर रखे रहे। प्रशासनिक अधिकारी पेड़ों की छांव में तंबू गाड़कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते दिखाई दिए। अखिल भारतीय आरक्षण संघर्ष समिति हरियाणा के उपाध्यक्ष मूलचंद दहिया, मेहर सिंह, बलवान सिंह, शीशपाल प्रधान, सूबेदार रघुवीर सिंह, हरीसिंह, धर्मवीर दांगी, टोनी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


प्रशासन नहीं, शासन दे मंजूरी
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष अशोक बल्हारा ने कहा कि हम प्रशासन से नहीं, बल्कि शासन से बात करेंगे। शासन हमारी मांगों को मंजूरी दे तो हम अभी धरना समाप्त कर देंगे। प्रशासन अगर हमसे बातचीत करता है तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मुख्य बात शासन की है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी अपने आपको सरकार और जनता के बीच की कड़ी बताते हुए आपसी संदेश पहुंचाने की बात कह रहे हैं। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि प्रशासन हमें अरबन एरिया में धरने की कह रहा है, लेकिन यही जगह हमारे लिए सटीक है। चारों ओर हमारी बिरादरी के मकान हैं। सभी लोग एक-दूसरे को जानते हैं, अगर कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसे तुरंत रोका जा सकता है। इसीलिए हमने यह स्थान चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी आए और निर्देश देकर चले गए
धरने के चौथे दिन बुधवार को ऑक्स (ऑपरेशन ड्यूटी) डीआईजी महेंद्र सिंह मौके पर पहुुंचे, उन्होंने प्रशासनिक और आरएएफ अधिकारियों से बातचीत की। कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और चलते बने। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने यही कहा कि केंद्र से आरक्षण को लेकर प्रदेशभर में 55 टुकड़ियां बुलाई गई हैं। सभी अपना काम अच्छी तरह से कर रही हैं।

जब बनी असहज स्थिति
धरने में एक बार असहज स्थिति बन गई। धरना स्थल पर एक जगह महिलाएं और युवतियां बैठी थी। धीरे-धीरे महिलाएं जाने लगी। तभी एक युवती मुंह पर कपड़ा ढके काफी देर तक बैठी रही। थोड़ी देर बाद जब वह उठी तो वहां मौजूद लोगों को उस पर शक हुआ। पूछताछ में वह घबरा गई। लोगों का आरोप था कि उसने उनका भाषण रिकॉड किया है। काफी देर तक आरोपों की स्थिति बनी रही। बाद में युवती ने कहा कि उसने कुछ रिकॉर्ड नहीं किया। अगर लोग चाहें तो उसका मोबाइल ले सकते हैं। तभी समाज के बड़े-बुजुर्ग पहुंचे। समझाने के बाद युवती अपनी गुड़गांव नंबर की गाड़ी से चली गई। काफी देर तक उसकी गुप्तचर एजेंसी की सदस्य होने की चर्चा चलती रही।


सरकार तक पहुंचा देंगे संदेश
अभी तक धरना शांतिपूर्ण चल रहा है। किसी तरह की दिक्कत नहीं है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह चौकस है। हम सरकार के नुमाइंदे हैं। धरना में शामिल लोगों के संदेश सरकार तक पहुंचा दिए जाएंगे।
- डॉ. मुनीष नागपाल, एसडीएम, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed