फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In-laws threatened to implicate mother and brother in a case, young man committed suicide

Rohtak News: मां-भाई को केस में फंसाने की धमकी देते थे ससुरालवाले, युवक ने कर ली खुदकुशी

Wed, 22 Jan 2025 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
In-laws threatened to implicate mother and brother in a case, young man committed suicide
बंगलूरू के इंजीनियर अतुल सुभाष की तरह पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो और सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें सुसरालवालों पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और मां और भाई को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की पत्नी समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




सिविल लाइन थानाक्षेत्र के प्रेमनगर निवासी अमन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके छोटे भाई आकाश (25) की चार साल पहले पलवल निवासी दीप्ति से शादी हुई थी। शादी बामुश्किल चार माह चली। इसके बाद पति-पत्नी अलग हो गए। आकाश घर में रहकर शहर में एक जूते के शोरूम पर काम करता था।
विज्ञापन


आरोप है कि अलग होने के बाद भी पत्नी और ससुरालवाले आए दिन आकाश को फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसके खिलाफ पुलिस में उत्पीड़न की झूठी शिकायतें दीं। पिछले दिनों ससुरालवालों ने रोहतक आकर आकाश से मारपीट भी की थी। इससे वह मानसिक रूप से टूट गया था। ससुरालवाले मां और भाई को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इससे दुखी होकर आकाश ने सोमवार की रात जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बात-बात पर बेइज्जत करते थे और धमकाते थे

भाई अमन ने कहा है कि आकाश के साथ उसके ससुरालवाले अभद्र तरीके से बात करते थे। पत्नी व अन्य उसकी बात-बात पर बेइज्जत करते थे, पुलिस में झूठी रिपोर्ट लिखवाने की धमकी देते थे। कई बार रोहतक आकर उससे मारपीट भी की थी। इससे दुखी होकर आकाश ने यह कदम उठाया।



पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

पुलिस ने अमन की शिकायत पर आकाश की पत्नी दीप्ति, सास तारा रानी, साली भावना प्रजापति, प्रवीन सहगल, रितु सहगल, गुरमीत सिंह, मोहित दहिया, निदा खान और एक अधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है।




युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। भाई की शिकायत पर पत्नी, सास, साली और अधिवक्ता समेत 9 पर बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- जगबीर मलिक, प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed