फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In 11 thousand 884, 90 percent of the applications were scrutinized, the list of 1179 families prepared

11 हजार 884 में 90 फीसदी आवेदनों पर चली नियमों की कैंची, 1179 परिवारों की सूची तैयार

Sun, 28 Jun 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
In 11 thousand 884, 90 percent of the applications were scrutinized, the list of 1179 families prepared
कोरोना काल में नगर निगम ने बीपीएल कार्ड धारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। 90 प्रतिशत आवेदनों पर नियमों की कैंची चल गई है। बचे मात्र 10 प्रतिशत परिवारों की सूची को निगम अपनी साइट पर डालेगा। एक सप्ताह के अंदर सूची को लेकर आपत्ति व सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद सूची जिला स्तरीय कमेटी के सामने रखी जाएगी, जिसकी अनुमति से सूची फाइनल हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए आवेदन मांगे थे। निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक सितंबर 2019 से जनवरी 2020 तक ऑनलाइन शहर के 11 हजार 884 लोगों ने आवेदन किया। जांच के दौरान पहले ही चरण में 4593 आवेदन पात्र न होने के कारण रद्द हो गए थे। इसके बाद मार्च माह में निगम ने 7291 आवेदनों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद 1179 ही पात्र मिले हैं। इसके अलावा 3846 आवेदन ऐेसे हैं, जिनके आवेदकों से संपर्क नहीं हो रहा है। किसी का पता गलत है तो किसी का मोबाइल नंबर नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

1179 परिवारों की जांच डाली जाएगी ऑनलाइन
निगम की तरफ से 1179 आवेदकों की सूची बीपीएल कार्ड के लिए पात्र मानकर नगर निगम की साइट पर डाली जाएगी। एक सप्ताह के अंदर कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति व सुझाव नगर निगम ऑफिस में दे सकता है। इसके बाद सूची को कमेटी के सामने रखा जाएगा। इसके बाद कमेटी द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद पात्र परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाए जाएंगे। कमेटी के अध्यक्ष डीसी हैं, जबकि एडीसी, एसडीएम, डीएफएससी, डीएसओ व निगम के सीपीओ इसके सदस्य हैं।
विज्ञापन

बीपीएल कार्ड के लिए निगम की तरफ से 1179 परिवारों की सूची ऑनलाइन डाली जा रही है। एक सप्ताह के अंदर कोई भी व्यक्ति अपना सुझाव व आपत्ति दर्ज करवा सकता है। इसके बाद कोई आपत्ति व सुझाव नहीं लिया जाएगा। निगम सूूची को डीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने रख देगा। कमेटी द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद बीपीएल परिवारों की सूची फाइनल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश चंद्र, स्पेशल प्रोजेक्ट ऑफिसर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed