फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Important responsibility of teachers in implementation of education policy: Governor

शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राज्यपाल

Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Important responsibility of teachers in implementation of education policy: Governor
एमडीयू में संबोधित करते राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। अमर उजाला
आत्मनिर्भर भारत का सपना, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से पूरा होगा। इस क्रांतिकारी शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। देश के प्रसिद्ध समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर समर्पित एमडीयू के शिक्षक इस कार्य को बखूबी अंजाम दें। यह आह्वान राज्यपाल एवं एमडीयू के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह में किया।
विज्ञापन

विवि के टैगोर सभागार में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में राज्यपाल ने महान शिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को समारोह पूर्वक मनाने की सराहना की। राज्यपाल ने भौतिकी विषय के शिक्षक रमाया व तेलुगु भाषा के शिक्षक शेषाचारी को याद करते हुए शिक्षक समुदाय से आह्वान किया कि वे मां की तरह विद्यार्थियों का ख्याल रखें। उनके बौद्धिक विकास के साथ मनोबल अभिवृद्धि व चरित्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करें। सूचना प्रौद्योगिकी व कंप्यूटर क्रांति का उपयोग कर विद्यार्थियों को एन्त्रोप्रोनियरशिप के लिए प्रेरित करने का कार्य शिक्षकों को करना चाहिए।
विज्ञापन

सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों से नौकरी-प्रदाता बनने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ उद्यमिता उत्कृष्टता का केंद्र बनाना होगा। इससे पूर्व, एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शिक्षक समुदाय को शिक्षक दिवस पर कहा कि शिक्षकों को अपने ज्ञान व शोध का उपयोग मानव कल्याण के लिए करना होगा। साथ ही, विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के संचरण के लिए भी विशेष रूप से कार्य करना होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन इमसॉर विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दिव्या मल्हान ने किया। टैगोर सभागार में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डॉ. शरणजीत कौर, संकायों के डीन विभागाध्यक्ष स्टेच्यूटरी अधिकारी, विश्वविद्यालय शिक्षक समुदाय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में शैक्षणिक, शोध, एनएसएस, यूथ रेडक्रॉस, सांस्कृतिक, खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इमसॉर के प्रोफेसर एके राजन, गणित प्रोफेसर डॉ. रेणु चुघ, इमसॉर के प्रोफेसर डॉ. ऋषि चौधरी, राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. रणबीर सिंह गुलिया (एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक), अंग्रेजी के प्रोफेसर डॉ. रणदीप सिंह राणा (यूथ रेडक्रॉस कार्यक्रम समन्वयक), डॉ. केके शर्मा (माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. सर्वजीत सिंह गिल (सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी), डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल (निदेशक खेल) व डॉ. जगबीर राठी (निदेशक, युवा कल्याण) को सम्मानित किया गया।
राज्यपाल ने किया मल्टीपर्पज हॉल का शिलान्यास
राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को एमडीयू में सावित्री बाई फुले रीडिंग-कम-मल्टीपर्पज हॉल का शिलान्यास किया। विवि के कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास परिसर में इस बहुउद्देशीय हॉल का शिलान्यास किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व अधिशासी अभियंता जेएस दहिया ने इस परियोजना की जानकारी राज्यपाल को दी। इस दो मंजिला बहुउद्देशीय हॉल में 300 छात्राओं के लिए बैठकर पढ़ने की सुविधा मुहैया होगी। साथ ही, आईटी सुविधाओं (कंप्यूटर वर्क स्टेशन) की भी व्यवस्था रहेगी।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय यज्ञशाला में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम में भी शिरकत की। बतौर यजमान राज्यपाल ने यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग के प्रोफेसर व यौगिक साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, डीन प्रो. नवरतन शर्मा, चीफ वार्डन प्रो. संजू नंदा व अन्य डीन, विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed