फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Immense career opportunities in AI field

Rohtak News: एआई क्षेत्र में कॅरिअर की अपार संभावनाएं

Tue, 10 Sep 2024 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Immense career opportunities in AI field
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कॅरिअर काउंसिलिंग व प्लेसमेंट सेल (सीसीपीसी) के तत्वावधान में सोमवार को ट्रांसफॉर्मेटिव फील्ड ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर सेमिनार हुआ। इसमें इंद्रेश मिश्रा (बिजनेस हेड- डेलट्रॉन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड), डॉली पालन (वीपी ईएक्सएल), शिवांगी पांडे (एचआर हेड डेलट्रॉन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड) के विशेषज्ञ पैनल ने एआई के तकनीकी व व्यावसायिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञ पैनल ने एआई के क्षेत्र को वर्तमान में कॅरिअर की अपार संभावनाओं से भरा हुआ बताते हुए इसके भविष्य की रूपरेखा को सामने रखा।
विज्ञापन

सेमिनार में सक्रिय भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीसीपीसी निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में एआई की समझ को समृद्ध करने व उनके कॅरिअर विकास में सहायता करने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उप निदेशक अमन वशिष्ठ व सौरभ कांत ने एआई के क्षेत्र में विद्यार्थियों के ज्ञान और कॅरिअर की संभावनाओं के विस्तार पर बल दिया। फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर (एफडीसी) में आयोजित सेमिनार में विभिन्न विभागों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed