फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Illegal liquor factory was running for a month and a half

सवा माह से चल रही थी शराब की अवैध फैक्टरी

Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory was running for a month and a half
महम-हिसार बाईपास रोड पर पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का छापा मारकर जांच करती पुलिस। विज्ञप
महम में हिसार रोड पर ढाबे के पीछे सवा माह से शराब की अवैध फैक्टरी चल रही थी। रात को पुलिस व आबकारी विभाग की दबिश में यह बात सामने आई है। महम थाने में हिसार निवासी राकेश व महम के बाबा दलेल गिरी व अन्य के खिलाफ अवैध तरीके से शराब बनाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महम थाने के इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को गश्त के दौरान सूचना मिली कि महम-हिसार बाईपास रोड पर शेरे पंजाब ढाबे के पीछे पानी के बॉटलिंग प्लांट की आड़ में राकेश निवासी हिसार, दलेल बाबा निवासी महम नकली शराब की अवैध फैक्टरी चला रहे हैं। यहां पर अवैध रूप से नकली जहरीली शराब बनाकर बाहर सप्लाई करते हैं। पुलिस आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर शेरे पंजाब ढाबे के पीछे बने शेड पर पहुंची। शेड के नीचे गेट के पास काफी मात्रा में पानी की बोतलें रखी थीं, जिन पर अमृती गंगा वाटर का लेबल लगा हुआ था। उसके आगे बड़े शेड के नीचे जाकर देखा तो 5-6 युवक शराब की पैकिंग कर रहे थे। पूछने पर युवकों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में बताया कि उनको पानी के प्लांट में काम करने के लिए बुलाया गया था। उसके बाद शराब की अवैध फैक्टरी में करीब सवा माह से शराब बनाई जा रही है। फैक्टरी में स्पिरिट का टैंकर आता है। करीब 4-5 बार बड़े ट्रक में तैयार की हुई शराब बाहर भेजी जा चुकी है। शराब बनाने की फैक्टरी को चलाने वाले मालिक राकेश निवासी हिसार, बाबा दलेल गिरी निवासी महम व उनके साथी धर्मेंद्र, विशाल व अन्य हैं।
विज्ञापन

........
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर बोले - नहीं दिया हुआ है किसी तरह का लाइसेंस
पुलिस के मुताबिक, आबकारी विभाग के निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि अंदर नकली व जहरीली शराब भरी हुई है। विभाग की तरफ से फैक्टरी को किसी तरह का लाइसेंस या परमिट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
40 लाख का माल हुआ बरामद
पुलिस व आबकारी विभाग की टीम के मुताबिक मौके से 538 पेटी प्लास्टिक के पव्वे, 374 पेटियों के पव्वों पर कोई लेबल नहीं था। 143 पेटियों में शराब बिना लेबल के भरी हुई है, जो कुल 1716 बोतलें हैं। बरामद शराब के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा प्लास्टिक की 880 खाली बोतलें, 81660 पव्वे, 5120 गत्ता बंडल, ढक्कन की 12 पेटियां, लेबल व स्टीकर 23535, नकली शराब बनाने व पैकिंग करने का एक प्लांट सिस्टम, शराब बनाने की एक बॉटलिंग मशीन, एक चेन मशीन, एक मिक्सर मोटर, एक प्रेशर पंप, दो सिलिंग मशीन, एक कैन, जिसमें 20 लीटर फ्लावर भरा हुआ है। साथ ही 2 ड्रायर मशीनें, पानी की एक मोटर व दो प्लास्टिक पाइप, एक टैंक स्टील के अलावा एक कमरे में 5 टंकियां 5-5 हजार लीटर की मिलीं। जांच करने पर उनमें चार टंकियों में लगभग 13 हजार लीटर स्प्रिट भरा मिला। एक टंकी खाली रखी थी। पूरे सामान की कीमत 40 लाख के करीब आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed