{"_id":"6876b4214971497ea10f4a95","slug":"illegal-constructions-demolished-in-sampla-kultana-and-ismaila-9-b-rohtak-news-c-17-roh1020-690959-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सांपला, कुलताना व इस्माइला 9-बी में तोड़े गए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सांपला, कुलताना व इस्माइला 9-बी में तोड़े गए अवैध निर्माण
Wed, 16 Jul 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण/कॉलोनियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के गांव सांपला, कुलताना व इस्माइला 9-बी में अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। इस्माइला 9-बी में एक शेड, गांव सांपला में एक आरएमसी प्लांट का शेड और कुलताना में एक निर्माणाधीन नींव तोड़ी गई।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और जिले में अवैध कॉलोनी/निर्माण को पनपने नहीं दिया जाएगा। अभियान के दौरान जिला नगर योजनाकार कार्यालय व नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
उन्होंने कहा कि नागरिक अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध काॅलोनी/निर्माण में निवेश न करें। ऐसी काॅलोनियों व निर्माण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जाता है।