फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   illegal colony but not any department action on

शहर के चारों तरफ फैला अवैध कॉलोनियों का जाल, कार्रवाई के नाम पर विभाग कागजों में जिम्मेदारी आगे बढ़ा रहे

Wed, 04 Dec 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
illegal colony but not any department action on
रोहतक। प्रशासन की ढिलाई के चलते चुनावी साल के छह माह में शहर के चारों तरफ अवैध कॉलोनियों का जाल बिछ गया है। वहीं, कार्रवाई के नाम पर हर विभाग अपनी जिम्मेदारी कागजों में ही आगे बढ़ा रहा है। नेताओं ने भी सियासी साल में नुकसान की संभावना देखकर कार्रवाई पर जोर नहीं दिया। भू माफिया, अफसरशाही व सियासत के इस गठजोड़ के चलते अवैध कॉलोनियाें की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने एसपी को पत्र लिखकर अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्र की कॉपी डीसी को भेजी है। वहीं, तहसील प्रशासन को उक्त कॉलोनियों में रजिस्ट्री व इंतकाल न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

नगर निगम के सूत्रों के अनुसार बिल्डिंग ब्रांच की तरफ से सर्वे करके अवैध कॉलोनियों का डाटा तैयार किया गया है। इसमें अप्रैल से नवंबर के बीच में करीब 36 कॉलोनियां काटी गई हैं, जिनको विकसित करने के लिए न तो सीएलयू लिया गया और न ही लाइसेंस लिया गया है। इतना ही नहीं, उक्त कॉलोनियों में नींव भरकर प्लाटिंग कर दी गई है। समय रहते कॉलोनियों के अंदर कार्रवाई नहीं रुकवाई गई तो मकानों की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी। ऐसे में निगम आयुक्त ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ नगर निगम एक्ट 1994 की धारा 350 बी, 350 सी के तहत केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

चल रहा निर्माण कार्य, तत्काल कार्रवाई करे पुलिस
निगम आयुक्त ने पत्र में लिखा है कि उक्त कॉलोनाइजर हरियाणा डेवल्पमेंट ऐंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया एक्ट 1975 की धारा 7ए, 8,10,11 व 12 और नगर निगम एक्ट 1994 की धारा 346, 347, 348, 349 व 350 की अवहेलना कर रहे हैं। इतना ही नहीं मिट्टी डालकर गलियों का निर्माण कर मकान बनाए जा रहे हैं। नगर निगम ने बार-बार काम रुकवाया, लेकिन फिर शुरू कर दिया गया। मामले में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारों का तर्क
नगर निगम समय-समय पर अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करता है। न केवल निर्माण गिराया जाता है, बल्कि अप्रैल से नवंबर तक निगम की तरफ से 27 बार संबंधित थाने व एसपी ऑफिस को पत्र लिखा जा चुका है। किसी तरह की गठजोड़ की बात नहीं है। सभी विभाग मिलकर कार्रवाई करेंगे।
- प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
मेरे नोटिस में इस तरह का कोई मामला नहीं है। संबंधित थाना प्रभारियों से पूछा जाएगा, आखिर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। कानूनी सलाह लेकर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

गोखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय
तहसील प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री व इंतकाल पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। चाहे जांच करवा लें। लंबे समय से अवैध कॉलोनियों के एरिया में रजिस्ट्री नहीं हुई है।
-पवन बतरा, नायब तहसीलदार
यहां काटी गईं हैं अवैध कॉलोनियां
: नार्दन बाईपास रोड, सेक्टर 34 के पीछे 4 कॉलोनी
: कबीर कॉलोनी आउटर, नजदीक सेक्टर पांच
: जींद-हिसार रोड स्थित गोशाला के पीछे 2 कॉलोनी
: न्यू नार्दन बाईपास, लाढोत रोड
: बर्सी नगर आउटर, सुंदरपुर रोड
: जींद-हिसार रोड फ्लाईओवर के पास आउटर सूर्या नगर, सिंहपुरा रोड
: जींद रोड, नजदीक डीपीएस स्कूल
: निजी कॉलेज से पहले, बर्सी नगर आउटर, सुंदरपुर रोड
: जींद रोड पर डीपीएस स्कूल के सामने
: नजदीक क्रिकेट ग्राउंड, नार्दन बाईपास, चमारिया रोड
: बैक साइड, निजी कॉलेज, लाढ़ोत रोड, नार्दन बाईपास
: इनफ्रंट निजी कॉलेज, सुंदरपुर रोड, आउटर बर्सी नगर
: जींद-हिसार रोड नजदीक फ्लाईओवर, आउटर शिव कालोनी
: आरटीए ऑफिस के नजदीक, आउटर एरिया कन्हेली, नजदीक झज्जर बाईपास
: भिवानी रेलवे लाइन के नजदीक, भिवानी रोड, कुताना आउटर
: शिवाजी कॉलोनी थाने के पीछे, आउटर कन्हेली
: झज्जर बाईपास के नजदीक, झज्जर रोड सुनारिया आउटर
: तिलियार झील के सामने दिल्ली रोड, नजदीक फ्रेंड्स कॉलोनी
: कच्चा चमारिया रोड, बैक साइड वन सिटी
: लाढौत रोड, नजदीक नार्दन बाईपास, बैंयापुर आउटर
: न्यू नार्दन बाईपास, नजदीक बोहर आउटर
: सुंदरपुर रोड, निजी कालेज के सामने 2 कालोनी
: कच्चा चमारिया रोड के साथ
: इंडस स्कूल के नजदीक, गढ़ी बोहर आउटर
: झज्जर बाईपास के नजदीक, कन्हेली रोड
: खेड़ी साध आउटर, नजदीक निजी अस्पताल
: भिवानी चुंगी के नजदीक, भिवानी रोड
: न्यू नार्दन बाईपास, लाढोत रोड
: कन्हेली आउटर
: लाढ़ोत रोड, नार्दन बाईपास, नजदीक बैंयापुर आउटर
: लाढ़ोत रोड, नजदीक नार्दन बाईपास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed