फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   IIM students should perform at highest level: Anurag Thakur

आईआईएम के विद्यार्थियों उच्चतम स्तर पर करें प्रदर्शन : अनुराग ठाकुर

Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
IIM students should perform at highest level: Anurag Thakur
भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक ने प्रबंधन में पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम के तीसरे बैच को शामिल किया है। इंडक्शन व ओरिएंटेशन कार्यक्रम पांच सितंबर तक चला। नए बैच को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संबोधित किया। संसद सदस्य डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी, सांसद असदुद्दीन ओवैसी, शेखर गुप्ता, प्रफुल्ल केतकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आईपीएम कार्यक्रम के विविध पाठ्यक्रम की सराहना की। इसमें मानविकी, गणित, सूचना प्रौद्योगिकी समेत अन्य विषयों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि न केवल यात्रा की शुरुआत का जश्न मनाएं, बल्कि पूरे सफर में उत्साह बनाए रखें। आप केवल भविष्य ही नहीं बना रहे हैं, बल्कि आप इसे चला भी रहे हैं। छात्रों को ओलंपियन की तरह सोचना व प्रदर्शन करना चाहिए। ओलंपियन अत्यधिक दबाव में उच्चतम स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। इसी तरह, आईआईएम के छात्रों को दबाव में उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करना सीखना चाहिए। निरंतर प्रयासों व अनुशासित प्रदर्शन के माध्यम से ही बेहतर बना जा सकता है।
विज्ञापन

संसद सदस्य डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने व्यावहारिक व संवादात्मक सत्र में छात्रों को विकास में नवाचार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने प्रबंधन नवाचार का एक रूप होने की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें लोगों को प्रबंधित करना व बढ़ावा देना शामिल है। प्रौद्योगिकी और विकास ने पारंपरिक सुस्त मॉडल को हटा दिया है। उन्होंने आईआईएम निदेशक प्रो. धीरज शर्मा की लिखित पुस्तक फिल्म मैं और संस्कृति का ऑनलाइन विमोचन भी किया। निदेशक ने किताब में वैज्ञानिक व्याख्या की है। बॉलीवुड फिल्मों ने समाज को कैसे प्रभावित किया है, यह विशेष रूप से दर्शाया गया है। सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी भारतीय संविधान का महत्व विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रों से बातचीत की। उन्होंने समानता व सार्वभौमिक विकास के सिद्धांतों के साथ भारतीय संविधान में नियंत्रण व संतुलन के महत्व पर जोर दिया। छात्रों को आर्थिक विशेषज्ञ डॉ. बजरंग लाल गुप्ता, संकल्प फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तनेजा से बातचीत करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed