फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ignore rumors about HPV vaccination

Rohtak News: एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें

Tue, 14 Apr 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ignore rumors about HPV vaccination
फोटो 13एचपीवी वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक करते कर्मचारी। ग्रामीण
मंडी अटेली। गांव दुलोठ जाट में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एएनएम रीना कुमारी व एमपीएचडब्ल्यू अनिल कुमार ने बताया कि यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को पीएचसी सिहमा में लगाई जा रही है जो सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने समझाया कि समय पर टीकाकरण कराने से भविष्य में इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रांतियों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कई बार गलत जानकारी के कारण लोग टीकाकरण से बचते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि गार्डासिल वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed