फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If action in not takan we will commit suside under the jail

कार्रवाई न हुई तो जेल के अंदर भी करूंगा आत्महत्या

Sun, 28 Jul 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
If action in not takan we will commit suside under the jail
एसपी कार्यालय के बाहर शीशे के टुकड़े से पैरों को गोदकर आत्महत्या के प्रयास के मामले में पीड़ित के खिलाफ ही केस दर्ज करने पर परिजनों में आक्रोश है। वहीं पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि रिश्वत लेने और अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और उस पर दर्ज 309 का मामला खारिज नहीं किया गया तो वह जेल के अंदर भी आत्महत्या करूंगा। वहीं उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर की कैलाश कॉलोनी निवासी कंसाला के नशा मुक्ति केंद्र के पूर्व संचालक राजबीर सिंह ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय के बाहर आत्महत्या का प्रयास किया था। आरोप था कि मारपीट के एक मामले में कंसाला चौकी प्रभारी और एएसआई ने उसे छोड़ने के बदले 60 हजार की रिश्वत ली थी। ब्लड अधिक बहने के कारण पीड़ित को पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने पीड़ित राजबीर के खिलाफ ही आत्महत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

राजबीर ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने ही कंसाला में स्थित उसका नशा मुक्ति केंद्र बंद करवाया था। कहा कि पुलिस ने रिश्वत मांगने और सिविल लाइन थाने पर तैनात मुंशी द्वारा अभद्रता करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि उस पर ही आत्महत्या के प्रयास का झूठा केस दर्ज कर लिया। कहा कि उसकी लड़ाई रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों से रहेगी। यदि पुलिस ने उसे जेल भेजा तो वह जेल के अंदर ही आत्महत्या करेगा। उधर डीएसपी काकहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। निष्पक्ष ढंग से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट होने का भी किया दावा
राजबीर का दावा है कि वह एसपी कार्यालय में बैग में पुलिसकर्मियों के नाम लिखा सुसाइड नोट भी लेकर पहुंचा था। इसमें उसने पुलिसकर्मियों के नाम लिखे हुए हैं। हालांकि डीएसपी सोनू नरवाल ने किसी भी तरह के सुसाइड नोट के बरामद होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed