फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Idol immersion will be done only in Gokarna Dham pond

सिर्फ गोकर्ण धाम तालाब में होगा मूर्ति विसर्जन

Sat, 18 Sep 2021 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Idol immersion will be done only in Gokarna Dham pond
गोकर्ण धाम सरोवर में गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करत श्रद्धालु। अमर उजाला
जिला प्रशासन ने जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए गोकर्ण धाम तालाब निर्धारित किया है। 19 सितंबर को गणेश उत्सव के समापन पर कानून व अन्य व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि मंदिरों व पंडालों में गणेश पूजा की जा रही है, जिसके बाद मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने शहर में सिर्फ एक स्थान गोकर्ण धाम तालाब निर्धारित किया है। पुलिस अधीक्षक गणपति प्रतिमा विसर्जन पर पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात करेंगे। एसडीएम राकेश कुमार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधीक्षक का सहयोग करेंगे। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के सहयोग से अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे। नगर निगम आयुक्त द्वारा पर्याप्त सफाई कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। निगम आयुक्त फायर टेंडर तैनात करेंगे। जिला राजस्व अधिकारी तैराक, गोताखोर और लाइफ जैकेट उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अधीक्षक अभियंता मूर्ति विसर्जन स्थल तालाब में जलभराव और आसपास सीवर की सफाई के अलावा मूर्ति विसर्जन में भाग लेने वाली मंडलियों और आम लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था करेंगे। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता तालाब पर आने-जाने वाले रास्तों और तालाब के चारों तरफ अवरोधक लगवाएंगे। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव मूर्ति विसर्जन में भाग लेने वाली मंडलियों का गोकर्ण चौकी पर चौकी इंचार्ज के साथ मिल कर पंजीकरण करवाएंगे। परिवहन के स्थानीय महाप्रबंधक पुलिस को आवश्यक कार्य के लिए क्रेन उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed