फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I am senior minister, MLAs can also come with complaints - ViZ

सीनियर मंत्री हूं, विधायक भी आ सकते हैं शिकायत लेकर -विज

Fri, 14 Feb 2020 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
I am senior minister, MLAs can also come with complaints - ViZ
गृहमंत्री अनिल विज का कहना है कि मैं सीनियर मंत्री हूं, आम पब्लिक के साथ विधायक भी शिकायत लेकर आ रहे हैं। मैं सबकी शिकायतों की जांच करवाता हूं। कुंडू के लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, जो एक माह में अपनी रिपोर्ट देगी। विज वीरवार को जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

विज ने कहा कि वे प्रदेश की जनता के वकील हैं। आमजन के हित के लिए उनकी लड़ाई अनवरत चलती रहेगी। चाहे सरकार में रहें या सरकार से बाहर रहें। महम के विधायक बलराज कुंडू द्वारा पूर्व मंत्री ग्रोवर पर लगाए गए घोटालों के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई भी उनके समक्ष किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत लेकर आएगा तो निश्चित तौर पर संबंधित के खिलाफ जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक कुंडू ने उन्हें जो शिकायत दी थी उसकी जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। बता दें कि एक दिन पहले महम के विधायक बलराज कुंडू ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता में आरोप लगाए थे कि प्रदेश के अंदर शुगर मिलों में मंत्री रहते हुए मनीष ग्रोवर की शह पर करोड़ों रुपये के घोटाले हुए। कागजात के साथ उन्होंने सीएम मनोहर लाल को शिकायत दी है। पूरे मामले की जांच किसी ईमानदार अधिकारी से करवाई जाए। इससे पहले कुंडू पूर्व मंत्री कविता जैन और मनीष ग्रोवर पर शहरी निकाय विभाग में गड़बड़ी का आरोप लगा चुके हैं। ग्रोवर की तरफ से कुंडू को 24 जनवरी को लीगल नोटिस भेजा था, जिसमें कहा गया था कि अगर 15 दिन के अंदर कुंडू ने सबूत नहीं दिए तो वे आगे की कार्रवाई करेंगे। हालांकि समय सीमा पूरी हो चुकी है। अब ग्रोवर द्वारा आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा डिप्रेशन में, चाहें तो मैं रोहतक में ही करवा दूंगा इलाज
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आए नतीजों पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता सर्वोपरि है और उसके निर्णय को सलाम है। दिल्ली के चुनाव के नतीजों पर सभी अपने - अपने स्तर पर उसका विश्लेषण भी कर रहे हैं। उनका व्यक्तिगत विश्लेषण है कि दिल्ली में मुद्दे हार गए और मुफ्तखोरी जीत गई। उन्होंने कहा कि जहां दिल्ली के विकास के लिए बड़े-बड़े मुद्दों पर बात होनी चाहिए थी, वहां फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री मेट्रो, फ्री बस सर्विस आदि मुद्दों पर चुनाव लड़ा गया। सरकार चुनाव के बाद तमाम सुविधाएं जनता को मुहैया करवा सकती है, लेकिन चुनाव के दौरान इस प्रकार की मुफ्त सुविधाएं प्रदान करना एक तरह से पैसे बांटने की श्रेणी में आता है, जो चुनावी भ्रष्टाचार है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा द्वारा मध्यावधि चुनाव को लेकर पूर्व में दिए गए एक बयान का जवाब देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा डिप्रेशन में हैं। जिसके अंदर डिप्रेशन आ जाए, उसमें नकारात्मकता भी आ जाती है तो फिर सब कुछ गिरा हुआ व टूटा हुआ नजर आता है। पूर्व सीएम चाहें तो उनका रोहतक में ही उपचार करवा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बनेगी हाईटेक, अब हरियाणवी और पंजाबी में भी सुनेंगी शिकायतें, जून तक शुरू होगा डायल 112
गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए सेवा डायल 112 मई और जून के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। पुलिस की जनता तक पहुंच बनी रहे, इसलिए 630 गाड़ियां खरीदी जा रही है। उन्होंने बताया कि सी - डैक से उनका एग्रीमेंट हो चुका है। जिसके माध्यम से सभी शिकायतें व टेलीफोन काल पहले पंचकूला जाएंगी जहां चार भाषाओं के ज्ञाता हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी और हरियाणवीं आपरेटर बिठाये जाएंगे जो बाहर से आने वाली काल को अटेंड करेंगे और जहां भी जरूरत होगी, वहां पुलिस तुरंत प्रभाव से भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर शहरी क्षेत्र में पुलिस फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस शिकायत के 15 मिनट के भीतर पहुंचे, ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

प्रदेश में 450 डाक्टर होंगे जल्द भर्ती
मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए जल्द 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। जो टेस्ट पास करेंगे, उनको नियुक्ति दे दी जाएगी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह उनके संज्ञान में है और वे उनकी जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed