फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Husband shot in the chest of a young man in a tizzy to talk to his wife

पत्नी से बात करने की रंजिश में पति ने युवक के सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 20 May 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Husband shot in the chest of a young man in a tizzy to talk to his wife
माता दरवाजा से जींद रोड पर दो भाइयों ने युवक की छाती में गोली मार दी और फरार हो गए। हमलावरों ने युवक पर चार गोलियां चलाई थी। इसके बाद घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर गोकर्ण चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान पर दो भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने अपनी पत्नी को युवक के साथ नलकूप पर बात करते देखा था। इसके बाद से वह रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन

बालकनाथ कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय राकेश ने बताया कि वह पेशे से श्रमिक है। उनके पड़ोस में ही आशीष नाम का लड़का अपनी पत्नी के साथ किराये पर रहता है। कुछ दिन पहले आशीष की पत्नी नलकूप पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान वह मुंह धोने के लिए चला गया और महिला से बात कर रहा था कि आशीष मौके पर आ गया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी से मारपीट की और उसे देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि 15 दिन पहले भी आशीष ने अपने मामा के लड़के मोहित के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार सुबह जब राकेश ने फोन कर आशीष को बातचीत कर समझौते के लिए बुलाया था। इस दौरान आरोपी और मोहित माता दरवाजा के पास जींद रोड पर श्मशान घाट के पास आया और मोहित ने 3-4 गोलियां चलाई। इनमें से एक गोली उसकी छाती में लगी। इसके बाद लोगों ने उसे उपचार के लिए पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस ने घायल के बयान पर मोहित व आशीष के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल के बयान पर केस दर्ज किया गया है। घायल की शिकायत व पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने उसकी पत्नी से बातचीत करने की रंजिश के कारण अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर गोली चलाई है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, गोकर्ण चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed