रोहतक। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी पेंशन बहाली के लिए सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चार दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के पदाधिकारी सतबीर सिंह ने की, जिसमें 40 कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
शाखा सचिव सुरेंद्र सैनी ने बताया कि एनपीएस कर्मचारियों के लिए घातक है। एनपीएस कोई गारंटी पेंशन नहीं है। यह शेयर मार्केट पर आधारित एक स्कीम है जो की बिल्कुल भी भरोसेमंद नहीं है। किसी भी प्रकार का महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का कोई भी प्रावधान नहीं है और किसी भी प्रकार से यह कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं देती। कर्मचारी केवल पुरानी पेंशन के लिए लामबंद है, लेकिन सरकार की ओर से पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है। इस मौके पर रविंद्र कुमार, पवन कुमार, योगेश शर्मा, राजेराम शर्मा, हनुमान पहलवान समेत अनेक साथी मौजूद रहे।