{"_id":"60c902ba8ebc3e3266354188","slug":"human-skeleton-s-torso-and-skull-found-in-jhajjar-in-chuliana-s-field-rohtak-news-rtk6131611183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुलियाना के खेत में मानव कंकाल का धड़ और झज्जर में मिली खोपड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुलियाना के खेत में मानव कंकाल का धड़ और झज्जर में मिली खोपड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपला खंड के गांव चुलियाना के खेत में मंगलवार को कंकाल का धड़ मिला है, जबकि एक खोपड़ी रोहतक जिले की सीमा पार झज्जर के डीघल गांव से एक दिन पहले बरामद की गई है। दोनों जिलों की पुलिस ने हत्या के अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कपड़ों और लंबे बालों के आधार पर आशंका जताई है कि किसी ने महिला की हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। कंकाल देखने से पता चलता है कि हत्या कई दिन पहले की गई है। जानवरों ने कंकाल की हड्डियों को नोचकर के इधर-उधर कर दिया है। रोहतक पुलिस पीजीआई में डॉक्टरों के बोर्ड से कंकाल की जांच करवाएगी।
पुलिस के मुताबिक चुलियाना गांव निवासी प्रमोद उर्फ काला ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह अपने खेतों में गया था। उसके खेत के पास ही गांव की छह एकड़ पंचायती जमीन है। इसके अंदर झूंड व झाड़ियां उगी हुई है। इस दौरान उसे झाड़ियों के अंदर से दुर्गंध आती प्रतीत हुई। इस पर उसने तुरंत ही यह बात अपने साथी रविंद्र को बताया। रविंद्र भी मौके पर पहुंच गया। दोनों ने झाड़ी के अंदर जाकर देखा तो मानव कंकाल का धड़ पड़ा हुआ था। जानवर इसकी हड्डियों को क्षतविक्षत कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। साथ ही कंकाल के धड़ को अपने कब्जे में लेकर पीजीआईएमएस भेज दिया।
उधर, पुलिस को सूचना मिली है कि सोमवार को पंचायती जमीन से एक एकड़ दूर डीघल गांव के खेतों में मानव की खोपड़ी मिली थी, जिसकी हड्डियों को जंगली जानवर क्षत-विक्षत कर रहे थे। मामले में डीघल गांव निवासी नीटू उर्फ हरीश ने झज्जर के दुजाना थाने में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया था कि वह सोमवार की सुबह अपने खेत पर गया था। लौटने के दौरान जब्बर के खेत के पास देखा कि किसी मानव की खोपड़ी को जंगली जानवर नोच रहे थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खोपड़ी को कब्जे में लिया और अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। अब संभावना जताई जा रही है कि यह खोपड़ी महिला की है, जिसे हत्या करके यहां फेंका गया या जंगली जानवर उसे उठाकर सीमा पार ले गए।
विज्ञापन
मौके से मिले महिला के कपड़े, नीले रंग की हेयर पिन और लंबे बाल
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को कंकाल के धड़ के पास से सिर के ढेर सारे बाल, बालों में लगी नीले रंग की हेयर पिन व अंडर गारमेंट पड़े मिले हैं। पुलिस ने बताया कि मौके पर मिले सामान और बाल के आधार पर कंकाल का धड़ महिला का हो सकता है। फिर भी इसकी जांच एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम से कराई जाएगी।
फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची, नहीं मिली कामयाबी
कंकाल का धड़ मिलने की सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक जांच टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया ने टीम के साथ सुराग ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन खास कामयाबी हाथ नहीं लग सकी।
चुलियाना गांव में कंकाल का धड़ मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। झज्जर में मिली खोपड़ी और यहां मिले कंकाल के धड़ की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, आईएमटी