{"_id":"e63665d1304fb87f102dddfa0370c524","slug":"hr-outsider-will-not-apper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से बाहर का नेता नहीं करेगा नेतृत्व, हम खुद चलाएंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से बाहर का नेता नहीं करेगा नेतृत्व, हम खुद चलाएंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 14 Sep 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण की लड़ाई में एकजुट हो संघर्ष का ऐलान करने वाले जाट नेतृत्व को लेकर बंटते दिखाई दे रहे हैं।
जींद में हुई पंचायत में हार्दिक पटेल को आमंत्रित करने की बात कही गई तो रविवार को यहां हुए कार्यक्रम में प्रदेश से बाहरी नेताओं पर प्रहार किया गया।
जाट और खाप नेताओं ने घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा के जाट आंदोलन करने और उसके नेतृत्व में खुद सक्षम हैं। प्रदेश से बाहर के किसी भी जाट नेता को आंदोलन का नेतृत्व नहीं करने दिया जाएगा।
रविवार को रोहतक के जाट भवन में हुए कार्यक्रम में मलिक खाप, दहिया खाप, जाट सभा गुड़गांव, गुलिया खाप और हुड्डा खाप समेत कई खाप और जाट प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हालांकि कार्यक्रम में किसी बाहरी नेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन माना जा रहा है कि इस घोषणा से अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक और हार्दिक पटेल को निशाना बनाया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जींद में हुई पंचायत में बिनैण खाप की तरफ से घोषणा की गई थी कि आंदोलन में हार्दिक पटेल को आमंत्रित किया जाएगा। खैर जो भी हो यह तो आने वाले समय में ही बताएगा कि आंदोलन में बाहरी नेताओं की भूमिका क्या रहती है।
विज्ञापन
वर्जन
यह राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, जिसकी पैठ ब्लाक स्तर तक है। संगठन में न केवल हरियाणा, बल्कि सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। हरियाणा में भी समिति के स्थानीय स्तर के अधिकारी आंदोलन चला रहे हैं। यह सभी का आंदोलन है, जिसे एकजुट होकर लड़ा जाना चाहिए।
- यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति।
----------
हार्दिक पटेल अपने समाज के लिए हक मांग रहे हैं और जाट अपने लिए। हार्दिक पटेल को नेतृत्व के लिए नहीं, बल्कि मेहमान के तौर पर बुलाया जा सकता है।
- नफे सिंह नैन, प्रधान बिनैण खाप।