Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   How will students study in government schools, same room till class five

Rohtak News: राजकीय विद्यालयों में कैसे पढ़ेंगे विद्यार्थी, कक्षा पांच तक एक ही कमरा

Thu, 27 Nov 2025 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
How will students study in government schools, same room till class five
रोहतक के नौनंद राजकीय उच्च विद्यालय में प्राइमरी विद्या​र्थियों के कमरे कम होने से बाहर पढ़ते व
रोहतक। नौनंद के राजकीय उच्च विद्यालय में प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए सिर्फ एक ही कमरा है जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटायल में एक कमरे में ही स्टाफ रूम, साइंस लैब, डिजिटल क्लास रूम और चाय पानी के लिए किचन चल रही है। ऐसे में इन सुविधाओं के अभाव में कैसे राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थी की संख्या बढ़ पाएगी।
विज्ञापन

असुरक्षितों के भवनाें के पास खेलना और विद्यार्थियों के लिए समय पर सुविधाओं का न मिलना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। सांपला ब्लॉक के राजकीय उच्च विद्यालय नौनंद और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटायल में टीम ने बुधवार को पड़ताल की। दोनों विद्यालयों में कमरों का अभाव साफ नजर आया।
विज्ञापन

अटायल के राजकीय विद्यालय में छह कमरों को असुरक्षित घोषित किया गया है। इसके आसपास ही विद्यार्थी खेलते रहे हैं। वहीं, एक हॉल में तो विद्यार्थियों को बिना सुरक्षा और ड्यूल डेस्क के फर्श पर बैठना पड़ रहा है। विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक करीब 120 विद्यार्थी हैं। इनके लिए सात डिजिटल बोर्ड, जिनमें से पांच को कमरों को लगाया गया लेकिन दो शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि रोजाना डिजिटल बोर्डों का इस्तेमाल नहीं होता है। उन्होंने कहा कि शौचालयों की भी सफाई नहीं होती है। इंचार्ज सपना का कहना कि बच्चों के लिए डिजिटल बोर्ड को निरंतर चलाया जा रहा है लेकिन कमरों का अभाव है और डिमांड भेजी गई है।
नौनंद के राजकीय उच्च विद्यालय में प्राइमरी के बच्चों को एक कमरे और बरामदे में पढ़ना पड़ रहा है। यहां करीब 100 विद्यार्थी हैं और इसमें करीब 30 विद्यार्थी प्राइमरी के हैं। 30 विद्यार्थी को पढ़ाने के लिए दो शिक्षिकाएं हैं। शिक्षिका का कहना कि उच्च विद्यालय के आर्ट रूम को लिया गया है इसमें भी बच्चों को बैठा लेते हैं। विद्यालय इंचार्ज वीना ने कहा कि विद्यालय में पंचायत का सहयोग मिल रहा है। कोई परेशानी नहीं है लेकिन चोरी की वारदातें भी हो रही हैं। प्राइमरी विंग के लिए नया भवन स्वीकृत है। यहां डिजिटल बोर्ड भी सिर्फ तीन हैं, जो चालू है।
-------------
जिले में 74 डिजिटल बोर्ड हो चुके खराब
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में विभाग की ओर से 1158 डिजिटल बोर्ड लगाए थे। इनमें से 1084 ही चालू हालत में हैं 74 काम नहीं कर रहे हैं। सुधार के लिए मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी गई है।
-------------
वर्जन
विद्यालयों की मरम्मत व नए भवनों के लिए मांग मुख्यालय भेजी गई है। असुरक्षित भवनों में संकेत लगाकर विद्यार्थियों का प्रवेश निषेध किया गया है। जिले के सभी विद्यालयों में डिजिटल बोर्ड सक्रिय हैं उन पर विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है।

- मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी

रोहतक के नौनंद राजकीय उच्च विद्यालय में प्राइमरी विद्यार्थियों के कमरे कम होने से बाहर पढ़ते व

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed