फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda is associated with BJP: Abhay

भाजपा से मिले हुए हैं हुड्डा : अभय

Fri, 15 Sep 2023 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hooda is associated with BJP: Abhay
रुपया चौक के पास एक गार्डन में कार्यकर्ताओं से मिलते अभय चौटाला । संवाद
रोहतक।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा से मिले हुए हैं। वे भाजपा की मदद कर उसे मजबूत कर रहे हैं। यह कहना है इनेलो के महासचिव और ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला का। वह वीरवार को शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अभय 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर कैथल में आयोजित सम्मान रैली के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और इंडिया गठबंधन के कई नेता रैली में पहुंचेंगे।
अभय ने कहा कि खुद को सीएम पद का दावेदार कहने वाले अब चुप क्यों है। जिस प्रकार से कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे यहां पर सीएम पद का नाम हाई कमान तय करते हैं। सब कुछ कांग्रेस के सीनियर लीडरशिप तय करते हैं तो क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे को भी टिकट दिलवा पाएंगे।
विज्ञापन

मेवात हिंसा प्रकरण पर उन्होंने कहा कि मेवात हिंसा का षड्यंत्र सरकार ने रचा। इस हिंसा में बाहर से आए आरआरएस और बीजेपी के लोग थे। हुड्डा ने विधानसभा में मेवात हिंसा को लेकर कोई चर्चा नहीं कराई, उलटा अपने तीन विधायकों को इस मामले में चुप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनू मानेसर की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि रोहतक का सांसद उसकी तरफदारी कर रहा है। ऐसे में संदेह है कि वह फिर से दंगा कराना चाहता है। जजपा का हरियाणा में जनाधार खत्म होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि वे बाहर जमीन तलाश रहे है। जजपा में भगदड़ मची है। जनता सब जानती है। बहकावे में आने वाली नहीं है।

मंत्री से इस्तीफे की बात नहीं, उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए
महिला कोच छेड़छाड़ प्रकरण में उन्होंने कहा कि मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगा है। कोर्ट ने इस मामले में अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया है। मुख्यमंत्री आरोपी मंत्री का इस्तीफा नहीं लेने की बात कर रहे हैं। अब इस मामले में आरोपी मंत्री से इस्तीफे की बात नहीं, उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। पुलिस उसे गिरफ्तार करने में क्यों देरी कर रही है। पुलिस उसे समय दे रही है। सरकार उसे बचाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed