फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda divided Congress: Grover

हुड्डा ने किया कांग्रेस का बंटाधार : ग्रोवर

Tue, 05 Nov 2024 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hooda divided Congress: Grover
रोहतक। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पुत्रमोह में कांग्रेस का बंटाधार कर दिया है। लगातार तीन चुनाव से हुड्डा प्रदेश में कांग्रेस की वापसी के दावे करते आ रहे हैं, लेकिन जनता ने उनको आइना दिखा दिया है। ग्रोवर मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रोवर ने कहा कि रोहतक विधानसभा के लोगों ने 2019 की तुलना में उन्हें 11 हजार ज्यादा वोट दिए हैं। इसके लिए प्रत्येक मतदाता का आभारी हूं। अगले 5 साल पहले से ज्यादा ऊर्जा के साथ जनता के काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जहां हुड्डा को अनेक मौके दिए हैं, वहीं हुड्डा पिछले तीन चुनावों से सूबे में कांग्रेस की सत्ता वापसी के बड़े बड़े दावे करते रहे हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने हुड्डा के दावों की हवा निकाल दी। पुत्र मोह में हुड्डा दलित व पिछड़े वर्ग के नेताओं को आगे नहीं आने दे रहे। 2014 में दिल्ली में हुड्डा ने कहा था कि वे पहले जाति विशेष से हैं, मुख्यमंत्री बाद में हैं। तभी से उनका पतन शुरू हो गया था। राजनीति 36 बिरादरी को साथ लेकर की जाती है, लेकिन हुड्डा ने राव इंद्रजीत, धर्मबीर सिंह, कुलदीप बिश्नोई व किरण चौधरी तक को पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। अशोक तंवर के साथ जो हुआ, सबको पता है। अब कुमारी सैलजा के जो व्यवहार हुआ, वो सबने देखा।
विज्ञापन

मतदाताओं को धमकाया, इसलिए रोहतक व झज्जर में हारी भाजपा
पूर्व मंत्री ने कहा कि रोहतक व झज्जर में हुड्डा समर्थकों ने कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की होगी, जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनेंगे। फिर देखना क्या होगा। इस बात से लोग डर गए, जो भाजपा को वोट देना चाहते थे, उनको लगा कि कहीं कांग्रेस सत्ता में आ गई तो उनको दिक्कत हो जाएगी। ग्रोवर ने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों से कहा गया कि कांग्रेस के 10 साल के राज में बहुत काम करवा चुके हैं। अब कांग्रेस आ रही है, अगर साथ नहीं दिया तो जांच खुलवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांदल बोले, मैं अगला चुनाव लडूंगा
विधानसभा चुनाव लड़ने से इन्कार कर चुके भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि अगर पार्टी टिकट देगी तो वे अगला चुनाव लड़ेंगे। पार्टी कहीं से भी टिकट दे सकती है। इस मौके पर पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, रेनू डाबला, दीपक हुड्डा, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, अनीता मिगलानी, राधेश्याम ढल, विधानसभा संयोजक ईश्वर सिंगल, मंडलाध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, मंडलाध्यक्ष बिट्टू भानकर, तरुण सनी शर्मा, पंकज नांदल, सत्य प्रकाश बिसला, मनोज मक्कड़, रमेश भाटिया, कुलविंदर सिक्का व कपिल नागपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed