फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda did not go out of the family for 10 years: Grover

10 साल परिवार से बाहर नहीं निकले हुड्डा : ग्रोवर

Mon, 22 Jul 2024 06:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Hooda did not go out of the family for 10 years: Grover
रोहतक। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री 10 साल के शासन में परिवार से बाहर नहीं निकले। सत्ता में रहते हुड्डा को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर याद नहीं आए, बल्कि अपने पिता चौधरी रणबीर सिंह व दादा मातूराम के नाम पर भवनों का नामकरण किया। अब कांग्रेस एससी व बीसी समाज का हितैषी बनने का दावा कर रही है। ग्रोवर रविवार को सुनारिया चौक पर निजी बैंक्वेट हॉल में जिला विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान को बचाने का ढोंग कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के शासनकाल में प्रदेश के दलित समुदाय के लोग गांव से पलायन करने पर मजूर हो गए थे। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा जरूर दिया, लेकिन गरीबों के हितों की चिंता प्रधानमंत्री ने की है। कांग्रेस ने तो लोकसभा में 8500 रुपये देने के लिए फार्म भरवा कर लोगों की वोट ठगे हैं, लेकिन अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी। बैठक को पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, मंडल अध्यक्ष राजीव भानकर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष कवल सिंह सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed