{"_id":"02d3e6de7b88b82913ccf2cfbf635d80","slug":"honour-killing-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-प्रेमिका भागे, दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी-प्रेमिका भागे, दोस्त की हत्या
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानक पुरा निवासी युवक दीपक का शव रविवार दोपहर एक बजे कच्चा बेरी रोड
विज्ञापन
स्थित रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला।
मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में गोहाना अड्डे पर सड़क के बीचोंबीच बैठकर रविवार शाम को जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि दीपक का दोस्त खानपुर कलां कॉलेज से एक युवती को भगा ले गया। इस पर युवती के परिजनों ने शनिवार को घर आकर उन्हें धमकी दी। उन्होंने युवती के परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई और पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। दीपक की मौत का पता चलते ही परिजन पीजीआई पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार शाम चार बजे गोहाना अड्डे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी करण गोयल मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की, परंतु परिजनों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद आठ बजे जाम खोला।
अपनी आईडी पर दोस्त को सिम दिलाना पड़ा महंगा
परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव बैंसी निवासी दीपक के दोस्त अमित ने खानपुर कलां कॉलेज में कैंटीन का ठेका ले रखा है। तीन-चार दिन पहले अमित कॉलेज से एक युवती को भगा ले गया। अमित ने दीपक की आईडी पर मोबाइल नंबर ले रखा था। जब युवती के परिजनों ने इस बारे में पता किया तो मोबाइल नंबर दीपक के नाम पर मिला। युवती के परिजन शनिवार को दीपक के घर आए थे और उन्होंने धमकी दी थी कि वह युवती के बारे में बता दें वरना उसकी हत्या कर दी जाएगी।
सब्जी मंडी पुलिस चौकी ने धमकी पर नहीं की कार्रवाई
मृतक के परिजनों का कहना है कि शनिवार को जब युवती के परिजनों ने घर आकर धमकी दी थी तो उन्होंने सब्जी मंडी पुलिस चौकी में बताया था, परंतु पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अगर पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। पुलिस ने उन्हें यह कहकर टरका दिया कि मामला खानपुर कलां का है वे कुछ नहीं कर सकते।
सुबह दीपक को बुला कर ले गए थे दो युवक
शनिवार देर रात डर के मारे दीपक गुरुनानक पुरा से अपनी बहन के घर इंद्रा कालोनी चला गया था। दीपक की बहन का कहना है कि सुबह दो युवक उसे बुलाने आए थे और वह मोटरसाइकिल लेकर चला गया था। अभी तक न तो मोटरसाइकिल का पता चला है और न दीपक के मोबाइल फोन का। जीआरपी पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।