{"_id":"62041d15ba64330d425dd280","slug":"honeypreet-came-to-drop-ram-rahim-till-sunaria-jail-in-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: राम रहीम को 2017 में सुनारिया जेल तक छोड़ने आई थी हनीप्रीत, अब लेने भी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: राम रहीम को 2017 में सुनारिया जेल तक छोड़ने आई थी हनीप्रीत, अब लेने भी पहुंची
Thu, 10 Feb 2022 01:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:29 AM IST
सार
हनीप्रीत पंजाब नंबर की गाड़ी में परिवार के साथ रोहतक पहुंची थी। वो 25 मिनट जेल परिसर के बाहर रही। फिर गुरुग्राम रवाना हुई।
विज्ञापन
honey preet and ram rahim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में सुनारिया जेल से रामरहीम के काफिले के साथ गुरुग्राम गई हनीप्रीत पहले भी सुनारिया जेल परिसर में आ चुकी है। अगस्त 2017 में जब रामरहीम को पंचकूला से रोहतक लाया गया, तब भी हनीप्रीत साथ में आई थी। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
जेल से बाहर तीन सप्ताह की फरलो पर गुरुग्राम गए राम रहीम के साथ हनीप्रीत भी गई थी। वह सिरसा डेरे से परिवार के साथ पंजाब नंबर की गाड़ी से रोहतक पहुंची थी। 25 मिनट बाद 9 गाड़ियों के काफिले के साथ हनीप्रीत की गाड़ी भी रामरहीम के साथ गुरुग्राम के लिए रवाना हो गई। बाकायदा रोहतक पुलिस की टीम काफिले को जिले की सीमा तक छोड़कर आई थी। परिजनों में राम रहीम के बेटे जसमीत, उसकी दो बेटियां व हनीप्रीत शामिल थी।
विज्ञापन
बता दें कि अगस्त 2017 में राम रहीम को जब पंचकूला में सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई थी, तब हिंसा भड़क उठी थी। राम रहीम को हेलीकाप्टर से रोहतक लाया गया था। उस समय हनीप्रीत भी उनके साथ आई थी, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। बताया जाता है कि रात को हनीप्रीत रोहतक में एक अनुयायी के घर आर्यनगर में रही और अल सुबह रवाना हो गई थी।
विज्ञापन