{"_id":"635aa36aa91c470f664d163d","slug":"home-minister-amit-shah-inaugurated-the-elevated-railway-track-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का गृह मंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ, फरीदाबाद से किया वर्चुअल उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का गृह मंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ, फरीदाबाद से किया वर्चुअल उद्घाटन
Thu, 27 Oct 2022 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 27 Oct 2022 08:57 PM IST
सार
अमित शाह ने प्रदेश को 6629 करोड़ रुपये की चार अलग-अलग परियोजनाओं की भी सौगात दी। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के उद्घाटन अवसर पर आज उन्हें बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का गृह मंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को फरीदाबाद से एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का वर्चुअल उद्घाटन किया है। यह प्रोजेक्ट शहर वासियों के लिए भाजपा सरकार की ओर से एक सौगात है। यह बात सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज में आयोजित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के उद्घाटन कार्यक्रम में कही। इसमें मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, जिला उपायुक्त यशपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांसद ने उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने रोहतक के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक सहित प्रदेश की जनता को 6629 करोड़ रुपये की चार अलग-अलग परियोजनाओं की सौगात दी है। इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का वह आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
रोहतक को इस प्रोजेक्ट से जाम की समस्या से छुटकारा मिल गया है। उन्होंने हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस परियोजना का लाभ भी रोहतक संसदीय क्षेत्र की जनता को मिलेगा। विकास की अन्य परियोजनाएं भी पाइपलाइन में हैं, जो लगातार आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Rohtak: चार साल की बच्ची के साथ रिश्ते में लगते दादा ने की अश्लील हरकत, छोटी दिवाली की रात हुई वारदात
उन्होंने दिल्ली से रोहतक रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरआरटीएस) का जिक्र किया और कहा कि दूसरे चरण में यह परियोजना मंजूर हो चुकी है और जल्द ही हरियाणा सरकार द्वारा इसका सर्वे करवाया जाएगा। इसी प्रकार से हरियाणा इकोनॉमी रेल कॉरिडोर के निर्माण के लिए सर्वे का कार्य आरंभ हो चुका है। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिवंगत डॉ. मंगलसेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि उनके सिद्धांत व विचार हम सबके लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
एलिवेटेड ट्रैक बनवा अपनी जिम्मेदारी का किया निर्वहन : ग्रोवर
हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के उद्घाटन अवसर पर आज उन्हें बेहद खुशी हो रही है। देश में अपनी तरह की यह पहली परियोजना थी और रोहतक की जनता ने उन्हें इस परियोजना को पूरा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अथक प्रयासों तथा रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव व तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु की रुचि व सहयोग से उनका सपना साकार हो पाया है। इस परियोजना का शुभारंभ करने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।