फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case of Sexual assault of Girl child by Man in Rohtak

Rohtak: चार साल की बच्ची के साथ रिश्ते में लगते दादा ने की अश्लील हरकत, छोटी दिवाली की रात हुई वारदात

Thu, 27 Oct 2022 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 04:00 PM IST
सार

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक बच्ची की मां ने शिकायत दी है कि 23 अक्तूबर की शाम उसकी चार वर्षीय बेटी दुकान पर खाने का सामान लेने गई थी। थोड़ी देर बाद वह रोते हुए घर आई। उसने बताया कि निजी अंग में दर्द हो रहा है।

विज्ञापन
Case of Sexual assault of Girl child by Man in Rohtak
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रोहतक के एक नजदीकी गांव में छोटी दिवाली की शाम दुकान पर सामान लेने गई चार साल की बच्ची का रिश्ते में दादा लगने वाले 45 साल के व्यक्ति द्वारा यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। बच्ची तीन दिन से पीजीआई में दाखिल है। बच्ची की मां के बयान पर आईएमटी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, एक सामाजिक कार्यकर्ता का आरोप है कि मामले को पंचायत के नाम पर पांच लाख रुपये देकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के मुताबिक बच्ची की मां ने शिकायत दी है कि 23 अक्तूबर की शाम उसकी चार वर्षीय बेटी दुकान पर खाने का सामान लेने गई थी। थोड़ी देर बाद वह रोते हुए घर आई। उसने बताया कि निजी अंग में दर्द हो रहा है। अच्छी तरह पूछने पर बताया कि रिश्ते में दादा लगने वाले 45 साल के व्यक्ति ने गलत हरकत की। तत्काल परिजन बच्ची को लेकर पीजीआई पहुंचे। डॉक्टरों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां परिजनों ने यह कहकर बयान देने से मना कर दिया कि वे पहले तसल्ली करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


बुधवार की रात पीड़िता की मां ने शिकायत दी है कि उन्होंने तसल्ली कर ली कि आरोपी ने ही यह हरकत की है। आईएमटी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376एबी व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में हुई पंचायत, पांच लाख देकर समझौता करने का दबाव
आरोप है कि मामले को लेकर गुरुवार दोपहर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में पीड़ित परिवार पर पांच लाख रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया गया। मामले को लेकर एसपी उदय सिंह मीना को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।


बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। डॉक्टर से बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह की पंचायत की सूचना नहीं मिली है। - इंस्पेक्टर कैलाश चंद, प्रभारी थाना आईएमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed