फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Himanshi tops school with self-study, scores 496 out of 500

Rohtak News: हिमांशी ने सेल्फ स्टडी से किया स्कूल टॉप, 500 में से 496 अंक हासिल किए

Thu, 16 Apr 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Himanshi tops school with self-study, scores 496 out of 500
36-हिमांशी ।
फोटो : 36 : हिमांशी।
विज्ञापन

रोहतक। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रीत विहार कॉलोनी निवासी हिमांशी ने सेल्फ स्टडी से 99.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 496 अंक हासिल किए हैं।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हिमांशी के पिता राजपाल पीजीआईएमएस में फार्मासिस्ट हैं जबकि मां मीनाक्षी गृहिणी हैं। पठानिया स्कूल की छात्रा का कहना है कि वे शुरुआत से ही ट्यूशन के साथ रोजाना 2 से 3 घंटे सेल्फ स्टडी भी करती थीं। इस दौरान उनका पढ़ाई पर ही पूरा फोकस रहता था। उनकी इस उपलब्धी से स्कूल व परिजनों में खुशी बनी हुई है। संवाद


-------------------------
विज्ञापन


फोटो : 37 : हिमाक्षी पाहवा।
हिमाक्षी पाहवा बोलीं-डाॅक्टर बनकर जरूरतमंदों की करूंगी सेवा
500 में से 495 अंक

रोहतक। जवाहर नगर निवासी हिमाक्षी पाहवा सीबीएसई 10वीं में 500 में से 495 यानी 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। डाॅक्टर बनकर जरूरतमंदों की सेवा करना उनका लक्ष्य है। हालांकि, उनके परिवार में कोई डाॅक्टर नहीं है। पठानिया पब्लिक स्कूल की छात्रा के पिता पवन पाहवा बिजनेस करते हैं, मां मोनिका पाहवा निजी स्कूल में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका हैं। हिमाक्षी ने गणित, विज्ञान का ट्यूशन पढ़ा और बाकी सेल्फ स्टडी की। स्कूल टाॅप करने का उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन दूसरे स्थान पर रहने से भी वे संतुष्ट हैं। वे मानती हैं कि जितनी देर पढ़ें, उतनी देर मन लगाकर पढ़ाई करें। अपने विषय की कोई भी पुस्तक तीन बार जरूर पढ़नी चाहिए। वे खुद नोट्स भी तैयार करती थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

36-हिमांशी ।

36-हिमांशी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed