फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   High risk of children getting infected by opening of school: Dr. Dhruv Chaudhary

स्कूल खुलने से बच्चों के संक्रमित होने का अधिक खतरा : डॉ. ध्रुव चौधरी

Sat, 13 Mar 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
High risk of children getting infected by opening of school: Dr. Dhruv Chaudhary
कोरोना की तीसरी लहर में आमजन के लिए अलर्ट रहना जरूरी है। इन दिनों स्कूल खुलने से बच्चों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। जरूरी है कि स्कूल में शिक्षकों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण हो और बच्चों के लिए मास्क के साथ उनके बीच सामाजिक दूरी के नियमों की अनदेखी न हो। यदि बच्चों के माध्यम से संक्रमण फैलता है तो अधिक तेजी से फैलेगा। उक्त बातें कोविड-19 के प्रदेश प्रमुख नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी ने कही।
विज्ञापन

डॉ. चौधरी ने बताया कि कोरोना की पहली दो लहरों की तुलना में तीसरी लहर का सामना हम अलग तरीके से करेंगे। पहली दो लहरों में लॉकडाउन था, लेकिन लोगों को संक्रमण के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। अब तीसरी लहर में सभी संक्रमण से बचने के बारे में जानते हैं और कहीं कुछ भी बंद नहीं है। ऐसे में सभी का टीकाकरण जरूरी है और जब तक टीका नहीं लगता तब तक मास्क और सामाजिक दूरी जरूरी है। अब स्कूलों से संक्रमण पहले की तुलना में अधिक तेजी से फैल सकता है, इसलिए जरूरी है कि स्कूलों में कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। क्योंकि बच्चे कोरोना संक्रमण को तेजी से और अधिक लोगों में फैला सकते हैं। बच्चों पर कोरोना संक्रमण का अधिक असर नहीं है, लेकिन वह इसे दूसरों तक पहुंचा सकते हैं। डॉ. चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक या कम होने से फर्क नहीं पड़ता, जरूरी है कि हम स्वयं को कैसे बचाएं।
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए शिक्षकों का टीकाकरण
डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि अन्य विभागों की तरह शिक्षकों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण होना चाहिए। तीसरी लहर के आने की सूचना के बाद बुजुर्गों के टीकाकरण कराने की संख्या बढ़ी है। संक्रमण से बचने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed