फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Heart attack problem in youth due to running and exercising more

दौड़ लगाने और अधिक कसरत करने से युवाओं में आ रही हृदयघात की समस्या

Tue, 22 Jun 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Heart attack problem in youth due to running and exercising more
कोरोना के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर युवा वर्ग छह सप्ताह तक अधिक कसरत करने और दौड़ लगाने से बचें। वह सिर्फ सुबह-शाम सैर करते समय तेज गति से चल सकते हैं, लेकिन उन्हें दौड़ना नहीं चाहिए। इसमें सावधानी नहीं बरतने वाले युवाओं में हृदयाघात (हार्ट अटैक) की समस्याएं आ रही हैं। यह जानकारी पीजीआईएमएस के पल्मोनरी क्रिटिकल केयर मेडिसिन (पीसीसीएम) के सीनियर प्रोफेसर डॉ. ध्रुव चौधरी ने दी है। उन्होंने ऐसे युवाओं को दिनचर्या संयमित रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कोरोना के दौरान शरीर कमजोर हो जाता है। इसको दूर करने के लिए युवा जिम, स्टेडियम और अखाड़े में कसरत और दौड़ लगाने में जुटे रहते हैं। यही नहीं, युवा कठिन परिश्रम और कसरत करने के दौरान प्रोटीन के रूप में प्रोटीनेक्स पाउडर का भी प्रयोग कर रहे हैं। यह उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। प्रोफेसर डॉ. ध्रुव चौधरी का कहना है कि कोरोना के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर छह सप्ताह तक किसी भी तरह का थकाऊ काम नहीं करना चाहिए। सुबह-शाम सैर करें, मगर दौड़ नहीं लगाएं। युवा जिम में कसरत करने से बचें और परहेज करें। कठिन परिश्रम अथवा दौड़ जानलेवा हो सकती है। इससे हार्ट अटैक हो सकता है।
विज्ञापन

डॉ. ध्रुव चौधरी का कहना है कि न सिर्फ दूसरी बल्कि तीसरी लहर में भी कोरोना निगेटिव होने के छह सप्ताह तक लोगों को थकाऊ काम नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed