फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   headmaster died in accident

कुत्ते को बचाने में कार पेड़ से टकराई, हेडमास्टर की मौत, तीन शिक्षक गंभीर

Tue, 15 Sep 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 15 Sep 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
लाहली नहर के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


इस हादसे में कार में सवार एक मीडिल हेडमास्टर की मौत हो गई जबकि पत्नी सहित तीन महिला शिक्षक घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया।

फिलहाल, सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।  
सोमवार सुबह 7 बजे रोहतक से कलानौर की ओर निगाना के राजकीय मिडिल विद्यालय के हेड मास्टर महेंद्र के साथ उनकी पत्नी नीलम और दो शिक्षिका सरोज और रीना कार से जा रहे थे।
विज्ञापन


सुबह 7:45 बजे लाहली गांव की नहर के पास सड़क पर एक कुत्ता दौड़ते हुए कार के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को आसपास के लोगों की मदद से तुरंत पीजीआई में लाया गया। दोपहर करीब 1 बजे कार चालक हेड मास्टर महेंद्र लाल की पीजीआई में मौत हो गई। वहीं कलानौर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जेबीटी टीचर मृतक की पत्नी नीलम भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा निगाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तैनात अंग्रेजी की लेक्चर रीना और कलानौर के ही प्राथमिक विद्यालय में जेबीटी टीचर सरोज भी घायल हो गईं।

खबर मिलते ही पानीपत से आए रीना के पति
नेहरू कॉलोनी निवासी लेक्चर रीना का पति सुरेंद्र सिंह जिला समाज कल्याण विभाग में कर्मचारी है। वह किसी काम से चंडीगढ़ जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही वह पानीपत से वापस आ गए। उनके एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने बताया कि रीना को चेहरे और हाथों में काफी चोटें आई हैं। वहीं हादसे में जेबीटी टीचर व आदर्श नगर निवासी 51 वर्षीय सरोज जुनेजा की नाक की हड्डी टूट गई है।


नीलम को तुरंत किया निजी अस्पताल में रेफर
मृतक की पत्नी मूल रूप से कलानौर निवासी व जेबीटी टीचर नीलम की गंभीर हालत देखते हुए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि नीलम का जबड़ा बुरी तरह से टूट गया है तो छाती, बाजू और टांग में फैक्चर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed