फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana will have to win the remaining two matches to stay in the competition.

Rohtak News: प्रतियोगिता में बने रहने के लिए हरियाणा को जीतने होंगे बाकी दो मैच

Thu, 20 Nov 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 20 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Haryana will have to win the remaining two matches to stay in the competition.
रोहतक। रणजी ट्रॉफी में हरियाणा को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे। हरियाणा की टीम ने पांच मैचों में से तीन जीते हैं। अगर एक मैच जीतती है व एक ड्रॉ होता है तो क्वालीफाई के लिए उसमें दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा। एक मैच हार जाती है तो रणजी ट्रॉफी से बाहर हो जाएगी। रणजी ट्रॉफी के मैच अब जनवरी 2026 में शुरू होंगे।
विज्ञापन


हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी में शानदार शुरूआत की थी। हरियाणा ने शुरू के तीनों मैच जीतकर अपने ग्रुप में टॉप पर बनी हुई थी लेकिन अब लगातार दो मैच हार के बाद हरियाणा की टीम संकट में आ गई है। हरियाणा को क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए अगले दोनों मैच जीतने जरूरी है। रणजी ट्रॉफी के मुकाबले लगभग दो लगभग दो माह जनवरी में शुरू होंगे।
विज्ञापन

22 जनवरी 2026 को हरियाणा का मुकाबला गुवाहटी में असम के साथ होगा। फिर दोबारा से चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में 29 जनवरी 2026 को बंगाल के साथ होगा। 6 फरवरी 2026 से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्विसेज के खिलाफ पार्थ, अंकित व अंशुल नहीं चल पाए
हरियाणा के पार्थ वत्स ने शुरू के तीनों मैचों में बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। तीनों मैचों में उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया था लेकिन सर्विसेज ने हरियाणा को बुधवार को 211 रन से हराया। इस मैच में पार्थ वत्स कुछ खास नहीं कर पाए। इसके अलावा कप्तान अंकित कुमार, अंशुल कंबोज व अन्य खिलाड़ी भी कुछ खास नहीं कर पाए। पिछले साल लाहली स्टेडियम में ही अंशुल ने केरल के खिलाफ 10 विकेट लिए थे।


टीम को खली रोहतक के ऑलराउंडर निशांत सिंधु की कमी
हरियाणा को सर्विसेज ने 211 रन से हराया है इस मैच में हरियाणा टीम को रोहतक के ऑलराउंडर निशांत सिंधु की कमी खली। निशांत बल्ले व गेंद दोनों के साथ टीम के लिए सहयोग करता है। इस मैच में हरियाणा को ऑल रांउडर की कमी खली है। निशांत ने पहले मैच में रेलवे के खिलाफ 5, त्रिपुरा के खिलाफ एक, गुजरात के खिलाफ पांच व उत्तराखंड के खिलाफ दो विकेट लिए थे। इसके अलावा बल्लेबाजी में सहयोग किया था। सिंधु वर्तमान में भारत ए व दक्षिण अफ्रीका ए के बीच चल रही वनडे में सीरीज में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed