Haryana: गरीब परिवारों को प्लॉट देने के लिए शहर में नहीं पूरी जमीन, 11 हजार परिवारों ने किया है आवेदन
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना: 11 हजार परिवारों ने आवेदन किया है। 350 प्लॉट के लिए ही जमीन चिह्नित की गई है। 3,970 लोगों ने फ्लैट के लिए भी आवेदन किया हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने भी विभागों को पत्र भेजकर खाली पड़ी सरकारी जमीन का ब्योरा मांगा था।
विस्तार
मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत बीपीएल परिवारों को प्लॉट देने के लिए पर्याप्त जमीन नहीं है। 11 हजार 151 लोगों ने आवेदन कर प्लॉट व 3,970 लोगों ने फ्लैट मांगे हुए हैं, जबकि 365 प्लॉट के लिए अभी जमीन चिह्नित है। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यालय से सभी सरकारी विभागों को पत्र भेजा गया था, जिसमें खाली पड़ी सरकारी जमीन का ब्योरा मांगा था। अब गांव में 100-100 गज के प्लाॅट आवंटन के बाद सरकार शहरों में योजना को सिरे चढ़ा सकती है।
रिकॉर्ड के मुताबिक, एक सितंबर 2023 में यह योजना लांच की गई थी। योजना के तहत 1 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें 14 फरवरी तक रोहतक के अलावा, चरखी दादरी, गोहाना, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, जगाधरी, सफीदों, पिंजौर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, पलवल व जुलाना से आवेदन लिए गए। योजना के तहत केवल बीपीएल परिवार ही आवेदन कर सकते थे।
14 फरवरी, 24 तक 14 शहरों में आए प्लॉट के लिए आवेदन
शहर आवेदन जमीन चिंहित
- रोहतक 11151 365
- करनाल 10394 842
- जगाधरी 10903 1131
- पलवल 8691 515
- रेवाड़ी 3942 399
- सिरसा 3643 963
- गोहाना 1449 369
- चरखी दादरी 1349 1424
- झज्जर 1262 1417
- पिंजौर 1216 589
- महेंद्रगढ़ 945 626
- फतेहाबाद 887 1236
- सफीदों 804 320
- जुलाना 361 346
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फरवरी में सरकार ने 14 शहरों में बीपीएल परिवारों के लिए प्लाॅट व फ्लैट के लिए आवेदन मांगे थे। रोहतक में 11 हजार 151 ने ऑनलाइन आवेदन किया था। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यालय से पत्र आया था, जिसमें सभी विभागों से खाली पड़ी सरकारी जमीन का का ब्योरा मांगा गया था। ग्रामीण एरिया में 100-100 गज के प्लाॅट के बाद मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना को लेकर प्लाॅट आवंटित किए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए अभी कोई पत्र जारी नहीं किया है। -जगदीश चंद्र, सीपीओ नगर निगम