फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana, rohtak, state university, university, vice chancler resign, student, student, supva

स्टेट यूनिवर्सिटी को बड़ा झटका, वीसी का इस्तीफा मंजूर

Fri, 19 Aug 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 19 Aug 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
haryana, rohtak, state university, university, vice chancler resign, student, student, supva
स्टेट यूनिवर्सिटी - फोटो : file photo
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल ऑर्ट्स को रक्षाबंधन के दिन बड़ा झटका लगा है। यूनिवर्सिटी के वीसी अश्वनी सभरवाल का इस्तीफा सरकार ने मंजूर कर लिया है। उन्होंने यह इस्तीफा तीन दिन पहले ही राज्यपाल को पत्र और ई-मेल से भेजा था। अब नए वीसी की तलाश भी शुरू हो जाएगी। इस्तीफे के पीछे मुख्य वजह यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी के बीच हर रोज होने वाला विवाद है। गौरतलब है कि वीसी को हटाने की मांग को लेकर छात्र 23 दिन से धरने पर डटे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, स्टेट यूनिवर्सिटी के वीसी अश्वनी सभरवाल ने दो साल पहले 29 अगस्त 2014 को यह जिम्मेदारी संभाली थी। कुछ समय बाद ही यूनिवर्सिटी के छात्रों और फैकल्टी के बीच कुछ मुद्दों को लेकर विवाद शुरू हो गया। छात्र लगातार धरना-प्रदर्शन दिए जाने लगे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होते देख प्रदर्शन भी उग्र होने लगा। मामला सीएम और राज्यपाल के दरबार में भी पहुंचा। इसके बाद सरकार ने तकनीकी शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर को पूरे मामले की जांच सौंपी। पिछले सप्ताह ही डायरेक्टर ने रोहतक पहुंचकर छात्र, वीसी और रजिस्ट्रार का पक्ष जाना और विवि का निरीक्षण भी किया। इसके बाद जांच रिपोर्ट तैयार करके सीएम को सौंपी। सूत्रों का कहना है कि वीसी के इस्तीफा दिए जाने की मुख्य वजह यह ही है।
विज्ञापन


छात्र आज मनाएंगे जीत का जश्न

छात्रों का कहना है कि वे शुक्रवार को सुबह 10 बजे एक मीटिंग करेंगे। इसके बाद जीत का जश्न मनाते हुए धरना समाप्त करेंगे। अब यूनिवर्सिटी को ऐसा वीसी दिया जाए, जो इस जिम्मेदारी को अच्छे से समझ सके। छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों में बीता वीसी के दो साल का कार्यकाल, 29 अगस्त को होना था पूरा

वीसी के इस्तीफे के साथ स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल ऑर्ट्स फिर सुर्खियों में है। वीसी अश्वनी सभरवाल की ज्वाइनिंग को दूसरा साल 29 अगस्त को पूरा होने वाला था, लेकिन 11 दिन पहले ही वे पद से हट गए। देखा जाए तो वीसी के दो साल का कार्यकाल विवादों में ही बीता है। कभी डिग्री नहीं देने तो कभी फैकल्टी हटाने को लेकर यूनिवर्सिटी चर्चा में बना रहा। इसके अलावा, विवि में चल रहे छह कोर्सों में से दो कोर्सों की तो फैकल्टी ही नहीं है और न ही बॉलीवुड से गेस्ट फैकल्टी बुलाई जा रही है।

इन विवादों में रहा विवि :-

- यूनिवर्सिटी से फैकल्टी में केशव कुमार को हटाए जाने को लेकर दो सप्ताह से ज्यादा समय तक छात्र हड़ताल पर रहे।
- यूनिवर्सिटी की डिग्री और मान्यता को लेकर भी धरने-प्रदर्शन कई दिनों तक चले। इसका समाधान भी हुआ।
- कई कोर्सों के विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में अपनी फिल्म समय पर पूरी नहीं कर पाए और इस वजह से उन्हें डिग्री नहीं मिली।
- यूनिवर्सिटी में सुबह 9 से शाम पांच बजे का समय किए जाने पर भी सवाल उठे। इसे लेकर छात्रों ने हंगामा भी किया।
- यूनिवर्सिटी की ओर से हर साल छात्रों से शैक्षणिक टूर के नाम पर फीस ली गई, लेकिन उन्हें ले जाया नहीं गया। इसे लेकर भी छात्र धरने पर रहे।
- अब हाल ही में वीसी को हटाने की मांग को लेकर छात्र 26 जुलाई से धरने पर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed