{"_id":"576ed5444f1c1bdf0cb483e8","slug":"haryana-roadways-transport-minister-krishan-lal-panwar-haryana-congress-rohtak-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री ने हरियाणा रोडवेज के घाटे का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा, बोले, 450 बसें हो गईं कबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री ने हरियाणा रोडवेज के घाटे का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा, बोले, 450 बसें हो गईं कबाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में प्रेस वार्ता करते परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने हरियाणा रोडवेज के घाटे का ठीकरा पिछली कांग्रेस सरकार पर फोड़ते हुए कहा कि उन्होंने आनन-फानन में 450 लग्जरी और सीएनजी बसें खरीदी, जो निमभन गुणवत्ता के चलते कबाड़ हो गईं। इसके साथ 226 करोड़ सालाना का घाटा विभाग को पास जारी करने से हो रहा है। यदि हम विभाग के सालाना घाटे की बात करें तो यह 450 करोड़ रुपये है।
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री ने कहा कि रोडवेज में कर्मचारी विभाग की रीढ़ हैं। उनकी सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्ण विचार किया जाएगा। कहा कि सांपला बस स्टैंड का जल्द ही उद्घाटन करेंगे। बिजली कर्मियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी इस हड़ताल में हिस्सा नहीं लेेंगे। बिजली सभी की जरूरत है। यह कार्य बाधित नहीं करना चाहिए। उनकी मांगों के संबंध में बात की जाएगी।
हर जिले में होंगे प्रशिक्षण केंद्र
प्रदेश के सभी जिलों में चालक प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वीकृति दे दी है। इन केंद्रों में बसों सहित ट्रक, क्रेन, जेसीबी, कार, जीप, स्कूटर, मोटरसाइकिल आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र 10-10 एकड़ में स्थापित किए जाएंगे। इनसे अच्छे चालकाें की कमी दूर होगी।
विज्ञापन
हर साल नये कर्मचारी और 600 बस होंगी बेडे़ में शामिल
सरकार रोडवेज के बेडे़ में हर साल 600 नई बसें शामिल करेगी। रोडवेज में 2200 ड्राइवरों की भर्ती के लिए अनुमति दी गई है। विभाग जल्द ही 636 तकनीकी पदों पर भी भर्ती करने जा रहा है। विभाग में खाली पडे़ सी व डी श्रेणी के पदों पर भी जल्द भर्तियां होंगी।
सुरक्षित होगा हरियाणा रोडवेज का सफर
हरियाणा रोडवेज का सफर सुरक्षित करने के लिए बसों में व परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। पानीपत से इसकी शुरूआत हो चुकी है।
जीएम और आरटीए करेंगे संयुक्त जांच
मंत्री ने कहा कि जीएम और आरटीए सप्ताह में एक बार संयुक्त जांच करेंगे। पुलिस विभाग को कहा गया है कि वे अकेले ओवरलोडिंग गाड़ियों की जांच नहीं करेंगे।
प्राइवेट बसों से पूरा होगा घाटा
हरियाणा रोडवेज प्राइवेट बसों को बेडे़ में शामिल करेगा। इसके तहत बस मलिक की बस एवं चालक होगा और परिचालक रोडवेज का होगा। बस मालिक को प्रति किलोमीटर के हिसाब से चार्ज दिया जाएगा। हरियाणा रोडवेज का प्रति किलोमीटर 35 रुपये का खर्च आता है, जबकि इतनी कमाई नहीं होती।
20 साल बाद पदोन्नति
मंत्री ने कहा कि अब तक चालक-परिचालकों की पदोन्नति नहीं होती थी। हमने 20 साल बाद 286 कर्मचारियों को पदोन्नति देते हुए विभाग में टिकट जांचने के लिए उपनिरीक्षक बनाया है।
रात्रि सेवा में नहीं टूटेंगे नियम, एसी बस चलेगी
रात्रि में चलने वाली बसें किसी सूरत में नियम नहीं तोडे़ंगी। जो बस का स्टैंड निर्धारित होगा वहीं रुकेंगी और हर हाल में बस स्टैंड जाएंगी। इसके लिए सभी जीएम को निर्देश दिए जाएंगे। वहीं रोहतक से चंडीगढ़ एसी बस सेवा शुरू करने जिम्मेदारी परिवहन मंत्री ने विधायक मनीष ग्रोवर को सौंपी है।
विधायक ने किया परिवहन मंत्री का सम्मान
परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार का विधायक मनीष ग्रोवर ने अपने आवास पर सम्मान किया। विधायक और उनके परिजनों ने शॉल भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर पवन आहुजा, जोगेंद्र सैनी, हिमांशु ग्रोवर उपस्थित रहे।