फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: People of Jat community gathered in Rohtak, Yashpal Malik warned the government

Haryana: रोहतक में जुटे जाट समाज के लोग, यशपाल मलिक बोले- आरक्षण दे सरकार, नहीं तो वोट की चोट देंगे

Mon, 27 Nov 2023 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 12:13 AM IST
सार

जसिया में छोटूराम जयंती समारोह में जाट समाज के लोग जुटे। दो दिसंबर को नांगलोई दिल्ली में हरियाणा, दिल्ली व यूपी के पदाधिकारियों की बैठक होगी। छोटूराम धाम में कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। 

विज्ञापन
Haryana: People of Jat community gathered in Rohtak, Yashpal Malik warned the government
सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय संयोजक चौधरी यशपाल मलिक व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक यशपाल मलिक का कहना है कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार जाट समाज को ओबीसी में आरक्षण दे, नहीं तो जाट समाज वोट की चोट देगा। मलिक रविवार को हरियाणा के रोहतक के जसिया में छोटूराम जयंती समारोह में जाट समाज के मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मलिक ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार ने जाट समाज को ओबीसी में आरक्षण देने सहित अन्य मांगों को पूरा करने का वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। सरकार जल्द समाज के साथ दिए गए वादे को पूरा करें।
विज्ञापन


उन्होंने सम्मेलन में मौजूद लोगों का आह्वान किया कि फिर से योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन चलाना होगा। आरक्षण न मिलने तक आंदोलन के साथ-साथ राजनीतिक निर्णय लेने के लिए भी तैयार रहना होगा। कहा कि सरकार जाट समाज को राजनीतिक विरोध करने के लिए मजबूर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed