फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Netaji Subhash Chandra Bose birth anniversary celebration in Rohtak today

Haryana : रोहतक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह आज, सीएम मनोहर लाल करेंगे पुष्पांजलि अर्पित

Tue, 23 Jan 2024 02:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 02:33 AM IST
सार

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के जन-जन, विशेषकर युवाओं तक संत-महापुरुषों का सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया है।

विज्ञापन
Haryana: Netaji Subhash Chandra Bose birth anniversary celebration in Rohtak today
हरियाणा सीएम मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रोहतक में राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रांगण में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सर्वप्रथम स्थानीय मॉडल टाउन स्थित गुफा वाला मंदिर में पहुंचकर माथा टेकेंगे। इसके बाद सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


मुख्य मंच के अलावा दो अन्य मंच भी तैयार किए
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। समारोह के दृष्टिगत यातायात, पार्किंग, सुरक्षा सहित सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। समारोह के लिए मुख्य मंच के अलावा दो अन्य मंच भी तैयार किए गए हैं। इनमें एक मंच अति विशिष्ट व्यक्ति और दूसरा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया गया है। मीडिया गैलरी भी बनाई गई है, जहां पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया कर्मी समारोह की कवरेज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी-एएसपी ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया
झज्जर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन एवं रोहतक की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने राजकीय महिला महाविद्यालय में समारोह के लिए की जा रही तैयारियों का मौके पर निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुंडू सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed